अनुषासन और टाईम मैनेजमेंट सफलता का अचूक मंत्र- सुनील सोनी, उत्कृष्ठ विद्यार्थियों को विधायक सुनील सोनी ने किया सम्मानित

अनुषासन और टाईम मैनेजमेंट सफलता का अचूक मंत्र- सुनील सोनी, उत्कृष्ठ विद्यार्थियों को विधायक सुनील सोनी ने किया सम्मानित

अनुषासन और टाईम मैनेजमेंट सफलता का अचूक मंत्र- सुनील सोनी,
उत्कृष्ठ विद्यार्थियों को विधायक सुनील सोनी ने किया सम्मानित

20.08.2026। रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने आज 20 अगस्त 2026 को रायपुर दक्षिण विधानसभा के 4 शासकीय स्कूलों (संत कवंरराम शा0उ0मा0शाला कटोरातालाब रायपुर, शा0सुंदरी कालीबाड़ी स्कूल, शा0उ0मा0 शाला संतोषी नगर, रायपुर, शा0मा0 शाला मठपुरैना, रायपुर) के दसवी और बारहवी में उत्कृष्ठ स्थान (85 प्रतिषत से अधिक) प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उत्कृष्ठता प्रमाण पत्र वितरित करते हुए प्रत्येक विद्यार्थी को 5000-5000 रूपये की प्रोत्साहन राषि प्रदान की और विद्यार्थियों के बीच जाकर संवाद किया। रायपुर दक्षिण विधानसभा के शासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में 184 विद्यार्थियों ने वर्ष 2025-26 के प्रवीण्य सूची में अपना स्थान बनाया है। 
छात्रों को संबोधित करते हुए विधायक श्री सोनी ने कहा कि अनुषासन और टाईम मैनेजमेंट सफलता का एक अचूक मंत्र है। जो विद्यार्थी समय के पाबंद रहेंगे, वह हमेषा सफलता प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा में अभी काफी समय है, पर विद्यार्थी अभी से मन लगाकर पढ़ाई करें और सभी कक्षाओं में अधिक से अधिक संख्या में प्रावीण्य सूची में अपना स्थान दर्ज करावें। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा इस वर्ष के दक्षिण विधानसभा के सभी सरकारी स्कूलों के सभी उत्कृष्ठ विद्यार्थियों को स्कूलों में जाकर उत्कृष्ठता प्रमाण पत्र प्रदान किया जा रहा है और साथ ही 5000 रूप्ये की प्रोत्साहन राषि भी दी जा रहा है। आषा ही नहीं विष्वास है कि आने वाले समय में उत्कृष्ठ विद्यार्थियों की संख्या बढ़ेगी। स्कूलों के इस कार्यक्रम में स्कूलों के बच्चे उत्साहित और गदगद नजर आये और विधायक सुनील सोनी से विद्यार्थियों से सवाल-जवाब भी किया।  
इस अवसर पर भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष रमेष ठाकुर, एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी, जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, भाठागांव मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, सिविल लाईन मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा, सदर बाजार मंडल अध्यक्ष संतोष सोनी, पार्षद रमेष सपहा, राकेष ठाकुर, बबला होतवानी, मयंक श्रीवास्वत, पिंटा यादव, पद्मा साहू, शैलेन्द्र सोमवंषी, जयप्रकाष देवांगन, राजू बिरनानी, पुखराज गायकवाड, बपपन साहा सहित प्राचार्यगण, षिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित हुए।