विद्यार्थियों को उत्कृष्ठता प्रमाण पत्र के साथ-साथ 5000 का चेक वितरणशासकीय स्कूलों के 227 उत्कृष्ठ विद्यार्थियों का सम्मान - सुनील सोनी
शासकीय स्कूलों के 227 उत्कृष्ठ विद्यार्थियों का सम्मान - सुनील सोनी
स्कूल आने से पहले घर से अपने बड़ों के चरण स्पर्ष कर निकलें - विधायक
विद्यार्थियों को उत्कृष्ठता प्रमाण पत्र के साथ-साथ 5000 का चेक वितरण
24.08.2026। छात्र-छात्राओं से संवाद कार्यक्रम के तहत रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी आज 24 अगस्त को जेआर दानी कालीबाड़ी रायपुर पहुंचे, वहॉ उन्होंने दसवीं एवं बारहवीं के 75 छात्राओं को उत्कृष्ठता प्रमाण पत्र के साथ 5000-5000 रूप्ये का चेक प्रदान किया। अभी तक प्रदेषभर के अनेक जिलों के निवासी जो कि रायपुर दक्षिण विधानसभा के स्कूलों में अध्ययनरत हैं, 19 स्कूलों के लगभग 227 विद्यार्थी चयनित हुए हैं, जिन्हें सम्मानित किया गया है। शासकीय स्कूलों में सम्मान प्राप्त करने वाले उत्कृष्ठ विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे विद्यार्थियों में अत्यंत उत्साह है।
विधायक श्री सोनी ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि मेरे द्वारा केवल दक्षिण विधानसभा के स्कूलों के विद्यार्थियों को सम्मानित नहीं किया जा रहा है, यह वे छात्र-छात्राएं हैं, जो यहॉ रायपुर में रहकर पढ़ते हैं, लेकिन वे छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों के निवासी भी है। जीवन में टाईम मैंनेजमेंट का अत्यंत महत्व है और आप नियमित दिनचर्या के लिए आज से ही प्रण करें। रात को सोने के एक दिन पहले अपनी अगले दिन की दिनचर्या तय करें। समय के पाबंद बनें और स्कूल आने से पहले घर से अपने बड़ों के चरण स्पर्ष कर स्कूल निकलें। अपने गंतव्य के लिए समय के पहले पहुंचे, विलंब से नहीं। उन्होंने कहा कि छात्र घर से स्कूल के लिए केवल पढ़ने नहीं आते बल्कि परिवार का सपना पूरा करने आते हैं। आपको संयमित होकर और अधिक उर्जावान बनना है, आगे बढ़ना है और षिखर तक पहुंचना है। आगे बढ़ने और अच्छे नागरिक बनने के लिए जो महापुरूष आपको अच्छे लगते हैं, उन्हें पढ़ें।
इस अवसर पर भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष रमेष ठाकुर, जिला पदाधिकारी अकबर अली, जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, सदर बाजार मंडल अध्यक्ष संतोष सोनी, भाठागांव मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, पुरानी बस्ती मंडल अध्यक्ष केदार धनगर, लाखे नगर मंडल अध्यक्ष सचिन सिंघल, पार्षद रमेष सपहा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीमा साहू, संतोषी साहू, भाजयुमो जिला महामंत्री पुखराज गायकवाड़, मंडल अध्यक्ष पियूष सिंह ठाकुर, मुकेष यदु, रोहित निहाल सहित प्राचार्य, षिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य नागरिकगण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।


