सेवा संकल्प अभियान- सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत कृष्ण कुंज में किया गया 76 पौधों का रोपण
सेवा संकल्प अभियान-
सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत कृष्ण कुंज में किया गया 76 पौधों का रोपण
दुर्ग, 24 सितम्बर 2026/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का आयोजन रिसाली सेक्टर के कृष्ण कुंज, वार्ड-09 में किया गया। इस अवसर पर 76 पौधों का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली संवर्धन का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में ग्रामीण विधायक व छ.ग.राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सहित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने सहभागिता की। इस दौरान पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति का श्रृंगार नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की नींव हैं। लगाए गए पौधे पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। कार्यक्रम में नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई। उन्होंने कहा प्रकृति की सेवा ही आने वाली पीढ़ियों की सेवा है। सामूहिक प्रयासों से क्षेत्र को हरा-भरा एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकता है।


