जनता की सुरक्षा को गुरु खुशवंत साहेब की बड़ी सौगात: भैंसा में नवीन पुलिस चौकी, 13 नए पुलिस पद स्वीकृत

जनता की सुरक्षा को गुरु खुशवंत साहेब की बड़ी सौगात: भैंसा में नवीन पुलिस चौकी, 13 नए पुलिस पद स्वीकृत

साहेब है तो सुरक्षा है: गुरु खुशवंत साहेब के विशेष प्रयासों से भैंसा में खुलेगी नवीन पुलिस चौकी

आरंग विधानसभा में सुरक्षा तंत्र को मिली मजबूती, गुरु खुशवंत साहेब की पहल से भैंसा में नवीन पुलिस चौकी स्वीकृत


जनता की सुरक्षा को गुरु खुशवंत साहेब की बड़ी सौगात: भैंसा में नवीन पुलिस चौकी, 13 नए पुलिस पद स्वीकृत


आरंग विधानसभा में आमजनों की सुरक्षा को बड़ी मजबूती — भैंसा पुलिस चौकी के लिए 13 नए पद स्वीकृत

भैंसा/आरंग/रायपुर। आरंग विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के विशेष एवं निरंतर प्रयासों से ग्राम भैंसा में नवीन पुलिस चौकी की स्थापना को स्वीकृति मिली है। चौकी के सुचारू संचालन के लिए पुलिस विभाग में 13 नवीन पदों को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह स्वीकृति क्षेत्र के आम नागरिकों के लिए महज एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था को गांव के और करीब ले जाने वाला महत्वपूर्ण कदम है। नवीन पुलिस चौकी के अस्तित्व में आने से भैंसा एवं आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी मजबूत होगी और कानून-व्यवस्था से जुड़ी जरूरतों पर पुलिस की पहुंच और प्रतिक्रिया को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने 13 नए पुलिस पद
पुलिस मुख्यालय एवं गृह (पुलिस) विभाग के स्वीकृति आदेश के अनुसार भैंसा, जिला रायपुर में नवीन पुलिस चौकी की स्थापना के लिए कुल 13 पद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें—
उप निरीक्षक – 1
सहायक उप निरीक्षक – 1
प्रधान आरक्षक – 3
आरक्षक – 8
शामिल हैं। यानी नवीन चौकी को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए पुलिस बल की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। 

गांव-गांव तक पहुंचेगी सुरक्षा की व्यवस्था
भैंसा में नवीन पुलिस चौकी की स्थापना से क्षेत्र के नागरिकों को पुलिस सेवाओं की बेहतर उपलब्धता मिलने की उम्मीद है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की नियमित मौजूदगी से कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, नागरिकों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर त्वरित कार्रवाई तथा स्थानीय स्तर पर पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाने में सहायता मिलेगी।
गुरु खुशवंत साहेब जी की पहल का सीधा केंद्र क्षेत्र की जनता है। विकास के साथ-साथ आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना भी जनकल्याण का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भैंसा में नवीन पुलिस चौकी की स्वीकृति इसी सोच को आगे बढ़ाने वाली पहल है।

जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की मजबूत उपस्थिति से नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि भैंसा में नवीन पुलिस चौकी की स्थापना से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और आमजनों को पुलिस से जुड़ी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर अधिक प्रभावी ढंग से उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री श्री विजय शर्मा जी छत्तीसगढ़ शासन का आभार व्यक्त किया।

आरंग विधानसभा में लगातार मजबूत हो रही जनसुविधाओं की कड़ी
गुरु खुशवंत साहेब जी के प्रयासों से आरंग विधानसभा क्षेत्र में सड़क, नाली, शिक्षा, अधोसंरचना सहित जनता की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को भी लगातार गति मिल रही है। भैंसा में नवीन पुलिस चौकी की स्वीकृति इसी क्रम में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

“साहेब है तो विकास है,
साहेब है तो सुरक्षा है,