चरणदास महंत के विधानसभा सत्र बढ़ाने के पत्र पर केदार कश्यप का पलटवार

चरणदास महंत के विधानसभा सत्र बढ़ाने के पत्र पर केदार कश्यप का पलटवार

चरणदास महंत के विधानसभा सत्र बढ़ाने के पत्र पर केदार कश्यप का पलटवार


विधानसभा के सत्र की अवधि बढ़ाने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. चरणदास महंत के पत्र पर वन मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार किया है। केदार कश्यप ने महंत को प्रदेश का वरिष्ठ नेता बताते हुए कहा कि उन्हें विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर सदन चलाने का लंबा अनुभव रहा है।

केदार कश्यप ने कहा कि महंत के कार्यकाल में भी शीतकालीन और मानसून सत्र की अवधि कम हुई थी और इसका पूरा रिकॉर्ड उनके पास मौजूद है। हालांकि उन्होंने कहा कि अब महंत की क्या स्थिति रही है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

मंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार विधानसभा के पूरे समय का सदुपयोग करने के लिए लगातार काम कर रही है। पिछली बार की तुलना में सत्र की अवधि और सदन में कामकाज के लिए उपलब्ध समय दोनों बढ़ाए गए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का कामकाज पूरे देश के लिए उदाहरण बने, इसके लिए सरकार प्रयासरत है।