मुख्यमंत्री श्री साय का संबलपुर में हुआ आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आज कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के ग्राम संबलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और गोंडवाना समाज के प्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान कांकेर सांसद भोजराज नाग, विधायक विक्रमदेव उसेंडी, कांकेर विधायक आशाराम नेताम सहित गोंडवाना समाज समन्वय समिति के पदाधिकारियों और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित डीआईजी कांकेरअमित तुकाराम कांबले, कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला भी उपस्थित रहे।
cg24
