राजधानी के तहसील/अनुविभागीय कार्यालयों में अधिकारियों की अनुपस्थिति, जनता परेशान

राजधानी के तहसील/अनुविभागीय कार्यालयों में अधिकारियों की अनुपस्थिति, जनता परेशान

राजधानी के तहसील/अनुविभागीय कार्यालयों में अधिकारियों की अनुपस्थिति, जनता परेशान

तहसील/अनुविभागीय कार्यालयों में अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर रायपुर कलेक्टर को लिखा पत्र

दोषियों पर शीघ्र कार्यवाही हो अन्यथा की स्थिति में कांग्रेस पार्टी कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी - विकास उपाध्याय

 पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद विकास उपाध्याय ने आज राजधानी रायपुर के कलेक्टर को पत्र लिखा और कहा कि तहसील/अनुविभागीय कार्यालयों में अधिकारी अनुपस्थित मिल रहे हैं, उनका अनुपस्थित रहना जैसे भाजपा सरकार के राज में उनको तोहफा मिल गया हो। उपाध्याय ने बताया कि आये दिन राजधानीवासी अपने काम को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट-काट के परेशान हो रहे हैं और कार्यालय जाओ तो कर्मचारी कहते हैं अधिकारी अभी नहीं बैठे हैं। राजस्व संबंधित फौती, नामांतरण, रिकॉर्ड दुरूस्तीकरण, जन्म-मृत्यु पंजीयन जैसे रोजमर्रा के महत्वपूर्ण कार्य के लिये दूर-दूर से जनता तहसील/अनुविभागीय कार्यालयों में प्रतिदिन आती है, जिनको कार्यालयीन कर्मचारियों द्वारा यह कह के वापस भेज दिया जाता है कि अधिकारी नहीं बैठे हैं। उपाध्याय ने कलेक्टर को पत्र के माध्यम से अनुपस्थित अधिकारियों पर जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की एवं उन्हें दण्डित करने को कहा अन्यथा की स्थिति में कांग्रेस पार्टी कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने के लिये बाध्य होगी।