भाजपा सांसद विधायको की जिद और सरकार से सामंजस्य की कमी के चलते शारदा चौक से तात्यापारा तक ट्रैफिक जाम से राहत नही

भाजपा सांसद विधायको की जिद और सरकार से सामंजस्य की कमी के चलते शारदा चौक से तात्यापारा तक ट्रैफिक जाम से राहत नही
भाजपा सांसद विधायको की जिद और सरकार से सामंजस्य की कमी के चलते शारदा चौक से तात्यापारा तक ट्रैफिक जाम से राहत नही


 राजधानी के विधायकों की जिद और बीच सरकार से तालमेल की कमी से तात्यापारा से शारदा चौक तक ट्रैफिक जाम से राहत नही मिलने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि शारदा चौक से तात्यापारा तक ट्रैफिक जाम से जनता हलाकान है। ट्रैफिक समस्या का हल सिर्फ इसलिये नही हो पा रहा है क्योंकि राजधानी के सांसद और विधायकों की अपनी जिद है सरकार के बीच तालमेल नही है। संवादहीनता है जिसका खामियां जनता को रोज भुगतना पड़ रहा है। भाजपा सरकार में गुटबाजी हावी है। सरकार में बैठे लोग राजधानी के सांसद विधायकों से न पूछते है न सुनते है। यही कारण है तात्यापारा सड़क चौड़ीकरण की प्रस्तावित योजना को बदलकर फ्लाई ओवर की योजना लायी गयी।लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि उनसे चर्चा नही की गई। अब सांसद से लेकर विधायक तक विरोध कर रहे है। आखिर ऐसी परिस्थितियां क्यो निर्मित हो रही है?


प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा 
 कि भाजपा सरकार में जनता की आवश्यकता सहमति से योजना नही बनाई जाती। आज विधायक सुनील सोनी पुरन्दर मिश्रा फ्लाईओवर बनाने के प्रस्ताव का विरोध कर सुर्खियां बटोरना चाहते है उन्हें जनता को जवाब देना चाहिए फ्लाईओवर बनाने की योजना पर आपसे चर्चा क्यो नही की गई? जब जनता चौड़ीकरण की पक्ष में है तो सरकार के सामने प्रस्ताव क्यों नहीं रखा? तात्यापारा से शारदा चौक तक सड़क चौड़ीकरण की मांग का कांग्रेस सरकार में भूमिपूजन हुआ बजट दिया गया। भाजपा ने निकाय चुनाव चौड़ीकरण का वादा किया। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बनी कमेटी में भी चौड़ीकरण तय हुआ फिर अचानक एक मंत्री की जिद को पूरा करने फ्लाई ओवर बनाने का प्रस्ताव बन गया। ऐसा ही स्काई वाक बनाने का विरोध पूरा शहर ने किया भाजपा से जुड़े लोग भी इसको अनुपयोगी बताकर कर विरोध किये लेकिन विधायक राजेश मूणत की जिद के आगे सरकार झुक गई और अनुपयोगी स्काई वाक बनाकर सरकारी खाजने का दुरुपयोग किया जा रहा है। आखिर सरकार क्या जिद पूरा करने काम करती है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा 
 कि शारदा चौक से तात्यापारा सड़क चौड़ी करण किया जाये। बारिश से पहले चौड़ीकरण का काम पूरा कर लिया जाये ताकि आमजनता को ट्रैफिक जाम से राहत मिल सके।