प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चतुर्थ प्रतीक्षा सूची की काउंसिलिंग 12 एवं 13 सितम्बर को

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चतुर्थ प्रतीक्षा सूची की काउंसिलिंग
 नवीन प्रयास आवासीय विद्यालय जिला राजनांदगांव, बिलासपुर एवं बलरामपुर में शिक्षण सत्र-2025-26 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची आदिवासी विकास विभाग की वेबसाइट    https://eklavya.cg.nic.in र अपलोड की गई है। सहायक आयुक्त से प्राप्त जानकारी अनुसार चतुर्थ प्रतीक्षा सूची में दर्शित विद्यार्थी प्रयास बालक आवासीय विद्यालय सड्डू उरकुरा मार्ग व्ही.आई.पी. सीटी कॉलोनी के सामने रायपुर में काउसिंलिंग किया जाएगा, इसके लिए काउसिंलिंग तिथि 12 एवं 13 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से सायं 05 तक निर्धारित की गई है। अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीव्हीटीजी) की बालक एवं बालिका तथा अनुसूचित जाति के बालक-बालिकाओं को काउंसिलिंग के लिए 12 सितम्बर को उपस्थित होने कहा गया है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग की बालक-बालिकाओं को 13 सितम्बर को काउंसिलिंग के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि काउंसिलिंग के दौरान विद्यार्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आना अनिवार्य है। विद्यार्थी का प्रवेश पत्र, सक्षम राजस्व अधिकारी द्वारा जारी निवास एवं स्थायी जाति प्रमाण पत्र, वर्ष 2024-25 में कक्षा 8वीं प्रथम श्रेणी मे उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, यदि परिवार नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित है तो इस आशय का संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र, शाला स्थानांतरण या शाला छोड़ने का प्रमाण पत्र, विद्यार्थी का मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा जांच प्रमाण पत्र, सिकल से जांच प्रमाण पत्र के साथ 02 रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो लाना होगा। मेरिट सूची में दर्शित विद्यार्थी के साथ एक अभिभावक, पालक को काउंसिलिंग स्थल में प्रवेश की पात्रता होगी। निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में रिक्त सीट के आधार पर संस्था आबंटित की जाएगी।
क्रमांक-928/ठाकुर

 
समाचार
अपर संचालक कृषि ने कृषि संबंधी गतिविधियों का लिया जायजा
 खाद बीज, दवा बिक्री नियम का उल्लंघन करने वाले कृषि सेवा केंद्रों पर सख्त कार्यवाही करने के दिए निर्देश
अनियमितता बरतने वाले निजी कृषि केंद्रों के उत्पादों की बिक्री पर लगाया प्रतिबंध
संचालनालय कृषि छत्तीसगढ़ शासन कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अपर संचालक सीबी लोढेकर ने कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकोंदल विकासखण्ड में संचालित निजी कृषि सेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर उर्वरक भंडारण एवं विक्रय के सम्बंध में भौतिक जांच किया। निजी कृषि सेवा केंद्र के संचालक मेसर्स जैन कृषि केंद्र भानुप्रतापपुर के पॉस मशीन एवं उर्वरक गोदाम का भौतिक निरीक्षण में किसान फ़ास कम्पोस्ट खाद जिसकी मात्रा 25 बैग एवं ह्यूमिक एसिड काला सोना मात्रा 10 पैकेट को विक्रय के लिए प्रतिबंधित कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उनके द्वारा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सम्बलपुर का भी निरीक्षण कर यूरिया खाद की उपलब्धता तथा मांग की जानकारी ली गई। उन्होंने मौके पर उपस्थित कृषकों को नैनो यूरिया, नैनो डीएपी के उपयोग के बारे में जानकारी भी दिया। निरीक्षण के दौरान मौजूद कृषक बिहारी लाल जैन एवं अन्य कृषकों के द्वारा नैनो यूरिया नैनो डीएपी का स्वयं के खेत में उपयोग करने पर फसलों में अच्छा परिणाम प्राप्त होने की जानकारी दी गई। इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपर संचालक ने वहां मौजूद किसानों को नैनो खाद का अधिक से अधिक उपयोग करने और अपने फसलों में छिड़काव करने के लिए प्रेरित किया।
बीज उत्पादन कार्यक्रम का किया निरीक्षण
अपर संचालक श्री लोढेकर ने भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम तुड़गे के किसान नर्मदा नेताम के ढाई एकड़ खेत में लगे बीज उत्पादन योजनांतर्गत उड़द फसल का भी निरीक्षण कर मौजूद कृषि अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि जितेंद्र कोमरा, एडीए हरीश नेताम, अनुविभागीय कृषि अधिकारी एन.के. नाग, जिला विपणन अधिकारी आशुतोष कोसरिया, एसएडीओ महात्मा तरेता सहित कृषकगण उपस्थित थे।