युवाओं का हित सर्वोपरि - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

युवाओं का हित सर्वोपरि  - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

युवाओं का हित सर्वोपरि

25 अक्टूबर को शिक्षक भर्ती परीक्षा और सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तिथियां एक साथ होने से अभ्यर्थियों को हो रही परेशानी की जानकारी संज्ञान में आते ही अधिकारियों को परीक्षा तिथियों में आवश्यक बदलाव के निर्देश दिए थे।

इसके अनुरूप अब सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा 24, 25 एवं 26 अक्टूबर के स्थान पर 02, 03 एवं 04 नवम्बर 2026 को आयोजित की जाएगी।

हमारी सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के युवाओं को आगे बढ़ने का हर अवसर मिले और परीक्षा तिथियों के टकराव के कारण कोई भी पात्र अभ्यर्थी अवसर से वंचित न रहे।