छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की सराहनीय पहल — निशुल्क कानूनी सलाह सेवा प्रारंभ
छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की सराहनीय पहल — निशुल्क कानूनी सलाह सेवा प्रारंभ
रायपुर।
समाज सेवा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन, महावीर नगर स्थित गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा परिसर द्वारा आम नागरिकों के लिए निशुल्क कानूनी सलाह सेवा प्रारंभ की गई है।
इस सेवा के अंतर्गत अनुभवी विधि विशेषज्ञ श्री एन. एस. चावला (सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश) तथा उनके सहयोगी एडवोकेट एवं एसोसिएट्स द्वारा जरूरतमंद लोगों को मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
यह निशुल्क कानूनी सलाह प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित समय पर छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यालय कक्ष में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज के उन वर्गों को सहायता प्रदान करना है, जो कानूनी जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। यह सेवा पूर्णतः निःशुल्क होगी और सभी वर्गों के लिए खुली रहेगी।
एसोसिएशन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और जरूरतमंद लोगों तक भी इसकी जानकारी पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग न्यायिक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।
GS भामरा
छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन
मो. 9827197480
cg24 
