लाहोटी मित्र मंडल द्वारा विशाल भंडारा 

      लाहोटी मित्र मंडल द्वारा विशाल भंडारा 

      लाहोटी मित्र मंडल द्वारा विशाल भंडारा 


    प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 2 अप्रैल गुरुवार श्री हनुमान जयंती 
(जन्मोत्सव) के शुभ अवसर पर लाहोटी मित्र मंडल द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन किया जा रहा है, 
यह आयोजन महामाया मंदिर सत्संग भवन के सामने लाहोटी निवास पुरानी बस्ती में प्रातः 11:00 से प्रारंभ होगा, 
श्री हनुमान जी की आरती एवं प्रसाद (भंडारा) वितरण प्रारंभ कर दिया जाएगा, 
   मित्र मंडल के सदस्यों में अत्यंत उत्साह है, भक्तों को प्रसाद वितरण के समय हनुमान जी की जय जयकार होगी, 
भजन का भी आयोजन रहेगा प्रातः 11:00 बजे  से शाम 6:00 बजे तक भजन एवं भंडारे में भक्त जनों को आमंत्रित किया गया है 
 अनुमानित 4000 लोगों का भोजन तैयार होगा, 
   उक्तताशय की जानकारी संस्थापक लक्ष्मी नारायण लाहोटी ने दी