गर्मियों के लिए एकदम सॉफ्ट और क्रीमी नेचरल स्टाइल खरबूजे का आइसक्रीम |

  • दूध - १ कप 
  • दूध पावडर - १ कप 
  • फ्रेश क्रीम - १ कप 
  • पीसी शक़्कर - १/२ कप 
  • खरबूजे का पल्प - १/२ कप 
  • खरबूजे के टुकड़े - १/२ कप 

विधि -

  • खरबूजे का आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सी का एक पॉट ले। 
  • उसमें दूध , दूध पावडर , फ्रेश क्रीम , पीसी शक़्कर और खरबूजेका पल्प डाले। 
  • ढक्कन लगाए और सबको अच्छी तरहा ब्लेंड कर ले। 
  • अब एक एयर टाइट डिब्बा ले और उसमें ये मिश्रण डाले। 
  • खरबूजे के टुकड़े डालें और हलके हाथोंसे मिक्स करे। 
  • ढक्कन लगाए और फ्रीज़र में ६-७ घंटे के लिए सेट होने के लिए रखें। 
  • ६-७ घंटे बाद आइसक्रीम खाने के लिए तयार हो जाएगी। 
  • अपनी मनपसंद सर्विंग डिश में निकाले और ठंडी ठंडी सर्व करे।