*श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 वें शहादत वर्ष को समर्पित अमृत संचार कार्यक्रम सम्पन्न*
*श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 वें शहादत वर्ष को समर्पित अमृत संचार कार्यक्रम सम्पन्न*
रायपुर 24 दिसंबर 2025
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एवं धर्म प्रचार कमेटी के सेक्रेटरी, श्री अमृतसर साहिब जी के पावन निर्देशानुसार तथा सिख मिशन छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 वें शहादत एवं साहिबजादों की महान शहादत को समर्पित अमृत संचार कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 24 दिसंबर 2025 को गुरुद्वारा श्री गुरु अमर दास जी, देवपुरी, रायपुर (छत्तीसगढ़) में श्रद्धा, मर्यादा और गुरमत परंपरा के अनुरूप संपन्न हुआ।

श्री अकाल तख्त साहिब जी से आए पांच प्यारों द्वारा गुरमत मर्यादा के अनुसार खंडे बाटे पाहुल की तैयारी की गई, जिसके उपरांत 28 सिक्खों ने अमृत छककर गुरु के खालसा पंथ की दीक्षा ग्रहण की। अमृत संचार के उपरांत अभिलाखियों को अमृत धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर साहिब द्वारा कंघे प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की सफलता में सिख मिशन छत्तीसगढ़, रायपुर के समस्त कार्यालय स्टाफ एवं प्रचारकों का सराहनीय योगदान रहा, जिन्होंने सेवा, समर्पण और गुरबाणी भाव के साथ अपनी सेवाएं अर्पित कीं। यह आयोजन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के धर्म, मानवता और सत्य के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान तथा साहिबजादों की अनुपम शहादत की स्मृति को नमन करते हुए संगत को गुरमत जीवन की ओर प्रेरित करता है|
cg24
