राज्य के मेधावी सिक्ख विद्यार्थियों का आज होगा सम्मान छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का आयोजन
राज्य के मेधावी सिक्ख विद्यार्थियों का आज होगा सम्मान
छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का आयोजन
रायपुर 26 मई 2026/ छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन रायपुर द्वारा बुधवार 27 मई 2026 सुबह 10 बजे खालसा स्कूल,पंडरी में सिक्ख विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। समारोह में इस वर्ष राज्य के दसवीं और बारहवीं कक्षा में 85% और उसे अधिक अंक हासिल करने वाले सिक्ख विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में क्रेडा के अध्यक्ष सरदार भूपेन्द्र सिंह सवन्नी मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता श्री रमन झा कुलपति कोलंबिया विश्वविद्यालय करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह छाबडा़, ग्रैंड न्यूज के संचालक सरदार गुरुचरण सिंह होरा,खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष सरदार गुरप्रीत सिंह बाबरा और कोलंबिया विश्वविद्यालय के प्रो. वाईस चांसलर, खालसा स्कूल के पूर्व अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह घुम्मन उपस्थित रहेंगें।
छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजक जी. एस. बाम्बरा ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से सिक्ख विद्यार्थियों को सम्मानित करने का यह कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के अविभिन्न शहरों से विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए उनके पालकों सहित आमंत्रित किया गया है। इसमें 7 गोल्ड मेडल और 6 सिल्वर मेडल प्रदान किए जाएंगे। अन्य विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
cg24 
