विज्ञापन होर्डिंग के सेफ्टी सिस्टम को सदैव सुनिश्चित करने के निर्देश
नगर निगम में विज्ञापन एजेंसियों की बैठक, ऑनलाइन होर्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम की जानकारी दी गयी, बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करने दिए गए निर्देश0
0विज्ञापन होर्डिंग के सेफ्टी सिस्टम को सदैव सुनिश्चित करने के निर्देश0
रायपुर - विगत दिवस रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और नगर पालिक निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में कार्यरत विज्ञापन एजेंसियों के प्रतिनिधियों की बैठक रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन के तृतीय तल सभाकक्ष में ली गयी । बैठक में रायपुर की लगभग सभी विज्ञापन एजेंसियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
बैठक में सभी विज्ञापन एजेंसियों के प्रतिनिधियों को ऑनलाइन होर्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम के बारे में जानकारी दी गयी । साथ ही सभी विज्ञापन एजेंसियों को रायपुर नगर पालिक निगम की बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करने हेतु निर्देशित किया गया ।
नगर पालिक निगम के अधीक्षक विज्ञापन सह कार्यपालन अभियंता पद्माकर श्रीवास ने सभी विज्ञापन एजेंसियों के प्रतिनिधियों को विज्ञापन होर्डिंग के सेफ्टी सिस्टम को सदैव सुनिश्चित रखने निर्देशित किया। बैठक में समय - समय पर जारी नियमों का पूर्णतः पालन करने और उपविधि 2024 का पालन करने तथा लागू नवीन उपविधि 2024 के नियमों के सन्दर्भ में चर्चा की गयी. बैठक में नगर निगम सहायक अभियंता नगर निवेश नीतीश झा की उपस्थिति रही।
cg24
