वार्ड पार्षदों से पूर्ण समन्वय रखकर बारिश पूर्व जोन 8 क्षेत्र के सभी नालों की सफाई करवाने के दिए निर्देश

वार्ड पार्षदों से पूर्ण समन्वय रखकर बारिश पूर्व जोन 8 क्षेत्र के सभी नालों की सफाई करवाने के दिए निर्देश

नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने जोन 8 जोन अध्यक्ष  श्वेता प्रीतम सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, वार्ड पार्षदों से  बारिश पूर्व नाला सफाई करने के सम्बन्ध में किया मंथन

वार्ड पार्षदों से पूर्ण समन्वय रखकर बारिश पूर्व जोन 8 क्षेत्र के सभी नालों की सफाई करवाने के दिए निर्देश


रायपुर -नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के आदेशानुसार आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने जोन कार्यालय में जोन 8 जोन अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, पार्षद   भगतराम हरबंश,  अर्जुन यादव  कार्यपालन अभियंता  अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता  अनुराग पाटकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी  गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक  रितेश झा की उपस्थिति में नगर निगम जोन 8  के 7 वार्डों में बारिश पूर्व नालों की सफाई पर वार्ड पार्षदों से चर्चा और विचार - विमर्श करते हुए उनसे बारिश पूर्व सभी नालों की अच्छी सफाई करने सुझाव मांगे.
नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी  गोपीचंद देवांगन को बारिश पूर्व सभी वार्डों में नालो की अच्छी तरह से सफाई करवाकर बारिश पूर्व गन्दे पानी का सुगम निकास कायम करने का कार्य वार्ड पार्षदों से पूर्ण समन्वय बनाकर प्राथमिकता से सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया.