7 दिनों तक गूंजा योग का मंत्र, मनेंद्रगढ़ में इंटीग्रेटेड योग शिविर का भव्य समापन

 7 दिनों तक गूंजा योग का मंत्र, मनेंद्रगढ़ में इंटीग्रेटेड योग शिविर का भव्य समापन

 7 दिनों तक गूंजा योग का मंत्र, मनेंद्रगढ़ में इंटीग्रेटेड योग शिविर का भव्य समापन

एमसीबी : 7 दिनों तक गूंजा योग का मंत्र, मनेंद्रगढ़ में इंटीग्रेटेड योग शिविर का भव्य समापन

कलेक्टर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया समापन कार्यक्रम का शुभारंभ, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

एमसीबी/06 जून 2026

एमसीबी : 7 दिनों तक गूंजा योग का मंत्र, मनेंद्रगढ़ में इंटीग्रेटेड योग शिविर का भव्य समापन

एमसीबी : 7 दिनों तक गूंजा योग का मंत्र, मनेंद्रगढ़ में इंटीग्रेटेड योग शिविर का भव्य समापन

एमसीबी : 7 दिनों तक गूंजा योग का मंत्र, मनेंद्रगढ़ में इंटीग्रेटेड योग शिविर का भव्य समापन

एमसीबी : 7 दिनों तक गूंजा योग का मंत्र, मनेंद्रगढ़ में इंटीग्रेटेड योग शिविर का भव्य समापन

पतंजलि विश्वविद्यालय एवं भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में 31 मई 2026 से सरस्वती शिशु मंदिर मनेंद्रगढ़ में संचालित निःशुल्क इंटीग्रेटेड योग शिविर का आज भव्य समापन हुआ। प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित इस योग शिविर में जिले भर के सैकड़ों योग साधकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस जवानों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
समापन अवसर पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित कर जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करती है।
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मुख्य केंद्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थदेव जी के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में केंद्रीय प्रभारी संजय अग्रवाल, नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष प्रतिमा यादव, जिला योग प्रभारी सतीश उपाध्याय, योग साधक विवेक तिवारी, प्रवीण निशी, सीओ संजय शर्मा, एसी अविनाश अग्निहोत्री, सीसी आदेश कुमार दोहरे, पीसी बृजभूषण तिवारी, एपीसी राजीव सिंह, एसडीएम लिंगराज सिदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। लगभग 100 प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक भी योगाभ्यास में शामिल हुए।
शिविर के दौरान योगाचार्यों द्वारा प्रतिभागियों को ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, कटि चालन, घुटना संचालन एवं टखना संचालन जैसे सूक्ष्म व्यायामों का अभ्यास कराया गया। साथ ही ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, अर्धचक्रासन, पादहस्तासन, वज्रासन, शशांकासन, मंडूकासन, उष्ट्रासन, भुजंगासन, शलभासन, धनुरासन, मकरासन, पवनमुक्तासन, सेतुबंधासन, अर्धमत्स्येन्द्रासन, पश्चिमोत्तानासन एवं सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। इसके अतिरिक्त कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, भ्रामरी, उद्गीथ, नाड़ी शोधन, शीतली, शीतकारी एवं उज्जायी प्राणायाम का प्रशिक्षण भी दिया गया।
योगाचार्यों ने ध्यान, योग निद्रा एवं ओम् उच्चारण के माध्यम से मानसिक शांति, तनाव मुक्ति तथा सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने के उपाय बताए। शिविर में उपस्थित साधकों को मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा, थायराइड, अस्थमा, जोड़ों के दर्द, तनाव, अनिद्रा एवं अन्य जीवनशैली जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए योग एवं प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने की विस्तृत जानकारी दी गई।
समापन समारोह में उपस्थित योग साधकों ने स्वस्थ, नशामुक्त, तनावमुक्त एवं संस्कारित समाज निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कैट इकाई एमसीबी, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, राजस्थान भवन, अग्रसेन भवन, श्रीराम सेवा समिति, सरस्वती शिशु मंदिर मनेंद्रगढ़, नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़, अभिषेक टेंट हाउस, प्रेस क्लब, समस्त पत्रकार संघ, 18वीं बटालियन, एमसीबी जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
योग शिविर के समापन अवसर पर आयोजकों ने सभी सहयोगी संस्थाओं, योग प्रशिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस बल एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और संतुलित जीवन जीने की संपूर्ण जीवन पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनता है तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।