अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मुख्य अतिथि होंगे वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रातः 07 बजे से न्यू कम्युनिटी हॉल कांकेर में सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे।
विधायक कांकेर आशाराम नेताम, विधायक अंतागढ़ विक्रम उसेण्डी, विधायक भानुप्रतापपुर श्रीमती सावित्री मंडावी, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष अरूण कौशिक, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, जनपद पंचायत कांकेर के अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावड़े, उपाध्यक्ष श्रीमती तारिणी ठाकुर, सतीश लाटिया, महेश जैन एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष उत्तम यादव कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। जिला प्रशासन कांकेर द्वारा नागरिकांे को सामूहिक योगाभ्यास में शामिल होने की अपील की गई है।
क्रमांक/639/सुरेन्द्र
cg24 
