IND W vs ENG W ODI Series: इंग्लैंड में टी20 सीरीज जीतने के बाद अब वनडे में भी कमाल दिखाने को तैयार भारतीय महिला टीम, आज शाम खेला जाएगा पहला मुकाबला

IND W vs ENG W ODI Series: इंग्लैंड में टी20 सीरीज जीतने के बाद अब वनडे में भी कमाल दिखाने को तैयार भारतीय महिला टीम, आज शाम खेला जाएगा पहला मुकाबला

IND W vs ENG W ODI Series: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड दौरे की शानदार शुरुआत करते हुए पांच मैचों की टी20 सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया है। अब टीम इंडिया की नजरें वनडे सीरीज पर हैं, जिसकी शुरुआत 16 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ होगी। यह तीन मुकाबलों की सीरीज होगी और इसका पहला मैच साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से शुरू होगा।

वर्ल्ड कप की तैयारी में अहम भूमिका निभाएगी ये सीरीज

इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए यह सीरीज भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भारत इस दौरे को जीत के साथ खत्म करना चाहेगा ताकि विश्व कप से पहले टीम का आत्मविश्वास और संतुलन मजबूत हो सके।