State News
  • मामूली विवाद के चलते दोस्त ने ली दोस्त की जान, इस तरह उतारा मौत के घाट

    बिलासपुर। बिलासपुर bilaspur  जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर पत्थर के सिलबट्टे से हमला कर मौत के घाट murder case  उतार दिया। पुलिस ने बताया कि सोते समय आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। कुछ दिनों पहले घर परिवार छोड़ दोनो किराए पर एक कमरे में रह रहे थे। फ़िलहाल पुलिस ने वारदात के तीन घण्टे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार accused arrested  कर लिया है।  घटना सरकण्डा sarkanda station  थाने के चाटीडीह ईरानी चौक की है।

    सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी parivesh tiwari  ने बताया कि सूचना मिली चांटीडीह ईरानी मोहल्ला के पास एक युवक गंभीर अवस्था में पड़ा है। उसके सिर से खून निकल रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम police team  मौके पर पहुंच गई। इस बीच युवक की मौत हो गई थी। पूछताछ में पता चला कि मृतक धमला सारथी कबाड़ी का काम करता था। उसके साथ में लाली उर्फ संजू sanju  भी रहता था।

    सोमवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद conflict  चल रहा था। इसके बाद दोनों शांत हो गए। थोड़ी देर बाद पड़ोस में रहने वाला युवक उनके घर गया। इस दौरान धमला सारथी के सिर से खून बह रहा था। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचते तक धमला की मौत हो गई थी। उसका साथी संजू sanju घर से फरार था। पुलिस ने मोहल्ले में घेराबंदी कर संजू को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद आरोपित को गिरफ्तार arrested  कर लिया गया है।

  • मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर: इस दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें

    गरियाबंद / राज्य शासन द्वारा 18 मार्च 2022 होली पर्व (जिस दिन रंग खेला जायेगा) के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किये जाने के फलस्वरूप जिले के समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें तथा मद्य भाण्डागार इस दिन पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर नम्रता गांधी ने उक्त शुष्क दिवस में जिले के किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भण्डारण तथा तस्करी न हो इस पर पूर्ण नियंत्रण रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया गया है कि शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से रोक लगाई जाए और उन्हें जब्त करने की कार्यवाही की जाए।

  • कृषि महाविद्यालय के सामने भीषण हादसा, अज्ञात वाहन ने आरक्षक को मारी टक्कर

    बिलासपुर। bilaspur  डायल 112 dial 112  के आरक्षक को अज्ञात वाहन tragic accident  ने टक्कर मार दी। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोेटे आई है। उसे बेहोशी की हालत में सिम्स में भर्ती कराया गया। सोमवार को सुबह उसके स्वजनों ने घायल आरक्षक को अपोलो में भर्ती कराया। आरक्षक जितेंद्र मिश्रा कोनी ijtendra mishra koni  थाना के डायल 112 वाहन में पदस्थ है। रविवार की रात वह ड्यूटी करने के बाद बाइक से वापस अपने घर सरकंडा sarkanda  की ओर जा रहे थे। कृषि महाविालय के सामने अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे जितेंद्र jitendra के सिर व शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई है। वह बेहोशी की हालत में सड़क road accident  पर पड़ा था।

    इसी दौरान कोनी थाना के डायल 112 को सूचना मिली। सूचना पर पुलिस की टीम घटना police team  स्थल पहुंची। लेकिन पुलिसकर्मियों ने घायल आरक्षक जितेंद्र मिश्रा को पहचान नहीं सका और अज्ञात के नाम पर उसे सिम्स में भर्ती कर वापस लौट गए। डाक्टरों ने उसे आइसीयू में शिफ्ट कर दिया। सोमवार को सुबह उसके स्वजनों ने जितेंद्र की खोजबीन शुरू कर दी। विभाग में पता लगाया, लेकिन कही उसके बारे में जानकारी नहीं मिली। इस बीच पता चला कि आरक्षक जितेंद्र सिम्स के आईसीयू वार्ड में भर्ती है। इसके बाद स्वजनों ने उसे अपोलो में भर्ती किया। कोनी थाना प्रभारी ने पूछताछ किया। तब डायल 112 के स्टाफ ने बताया कि घटना के समय खून से लथपथ होने के कारण आरक्षक को पहचान नहीं पाया। अस्पताल में भर्ती करने के बाद वापस लौट गए।

  • प्रदेश में बेहद कम हुई कोरोना मरीज़ो की संख्या, राजधानी में भी नहीं खुला कोरोना का खाता

     

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 20 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 77 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं आज 00 मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गयी । वहीं, प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 280 हो गई है।Image

  • महिला सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन महिला एसएसपी श्रीमती पारुल माथुर ने दिया महिलाओं एवं बच्चों को अनोखा उपहार
    मन्नू मानिकपुरी संवाददाता / बिलासपुर/ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी के हाथों आज महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बच्चों के लिए पुलिस लाइन में झूलाघर (छइंहा) का शुभारंभ किया गया।एसएसपी पारुल माथुर की महिलाओं एवं बच्चों के प्रति संवेदनशीलता का परिणाम ही है जो महिला पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए इस नए झूलाघर के बारे में उन्होंने सोचा। उनके विचार में यदि महिला पुलिस कर्मियों के बच्चे यदि दिन भर इस झूलाघर में खुशी खुशी रहेंगे तो महिला पुलिस कर्मी अपनी क्षमता से अधिक ड्यूटी कर पाएंगे। उन्हें अपने बच्चों को रखने की फिक्र नहीं होगी और वह आराम से निश्चित होकर काम कर पाएंगी। महिला सुरक्षा सप्ताह के समापन के विशेष अवसर पर महिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा यह भेट अपने कर्मचारियों को दी जा रही है। बच्चों की देखरेख के लिए झूलाघर में महिला आरक्षकों की डयूटी लगाई गई है जो पूरे समय रहकर बच्चों की देखरेख करेंगी और रजिस्टर मेंटेन करेंगी। बच्चों के खाने पीने और मनोरंजन के लिए टीव्ही, फ्रिज, खिलौने और किताबें झूलाघर में रखी गई हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुये सीसीटीव कैमरा की व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ साथ महिला थाने में एक अतिरिक्त कक्ष का अनावरण किया जाएगा सभी महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारी इस उपलक्ष पर बहुत अधिक प्रसन्न हैं।
  • अम्बिकापुर : अब राष्ट्रीय स्तर पर भी होने लगी मैनपाट महोत्सव की पहचान – डॉ डहरिया

    अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के मुख्य आतिथ्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव समापन समारोह 13 मार्च को संपन्न हुआ। इस अवसर पर अम्बिकापुर में संचालित सी-मार्ट, सोहगा गोठान में ह्यूमिक एसिड निर्माण इकाई का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही गोठान कैलेण्डर का विमोचन भी किया गया।

    समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने कहा कि मैनपाट महोत्सव की ख्याति साल दर साल बढ़ती जा रही है और यही कारण है कि इस महोत्सव की पहचान अब राष्ट्रीय स्तर पर भी होने लगी है। महोत्सव में स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाती हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति को आगे बढ़ाने में निरंतर प्रयास कर रही है। छत्तीसगढ़ को देश में एक अलग पहचान दिलाने की दिशा में काम कर रही है। महोत्सव स्थल में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाकर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है जिससे इसका लाभ आम जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की अवधारणा है कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के तहत शासन की योजनाओं को लाभ हर व्यक्ति को मिले। योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों को होने तथा योजना का क्रियान्वयन अधिकारियों के द्वारा की जाएगी तो इसका लाभ सभी लोगों को मिलेगा।

    संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने मैनपाट महोत्सव की सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि मैनपाट महोत्सव के आयोजन से कला संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन होने के साथ ही विकास के कार्य भी तेजी से हो रहे हैं। मैनपाट को आकर्षण का केन्द्र बनाने कि दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैनपाट महोत्सव में हर वर्ष नया अध्याय जुड़ते जा रहा है। इस बार महोत्सव में पहली बार कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका क्षेत्रवासियों ने भरपूर आनंद उठाया। महोत्सव में अब हर साल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

    सीजीएमएससी के अध्यक्ष एवं लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम ने कहा कि मैनपाट महोत्सव का सभी लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। यहां अयोजित बेहतरीन कार्यक्रम को लोग आनंद उठाते हैं। जिला प्रशासन द्वारा महोत्सव का शानदार आयोजन कर सरगुजा के विकास की अवधारणा को प्रस्तुत किया गया है। सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक रामानुजगंज बृहस्पत सिंह ने कहा कि मैनपाट अपने प्राकृतिक सुन्दरता के साथ टाउ और आलू की खेती के लिए जाना जाता है। महोत्सव के आयोजन से अब इसका पहचान राष्ट्रीय स्तर पर होने लगी है। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने कहा कि मैनपाट महोत्सव सिर्फ एक महोत्सव ही नहीं है बल्कि कलाकारों का एक ऐसा महाकुंभ है जहां सैकड़ों कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जनता का मनोरंजन करते हैं।

    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के सदस्य अटल बिहारी यादव, पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले, मुख्य वन संरक्षक अनुराग श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

     
  • विधायक देवेंद्र ने बाबा बालकनाथ का आर्शीवाद लिया फिर भक्तों की सेवा की

    अपने हाथ से महाप्रसादी का वितरण किए, मंदिर परिसर को सुंदर बनाने की भी घोषणा की

    भिलाई। बाबा बालक नाथ मंदिर में आज रविवार को 58 वां महायज्ञ और झंडा फेरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव शामिल हुए। जहां उन्होंने महायज्ञ में आहूती दी, बाबा बालक नाथ भगवान का दर्शन कर उनकी पूजा अर्चना की और भिलाईवासियों की सुख शांति और समृद्धि की कामना की। साथ ही जब महायज्ञ का आयोजन पूरा हुआ। इसके बाद भंडारा में महाप्रसादी का ग्रहण करने के लिए आने वाले भक्तों को अपने हाथ से महाप्रसादी का वितरण कर भक्तों की सेवा भी की।

    बाबा बालक नाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों नेे बताया कि वे हर साल महायज्ञ और झंडा फेरी कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं। यह महायज्ञ का 58 वां साल है। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में भव्य पूजा अर्चना और महायज्ञ का आयोजन किया गया। पंडियों ने पूरे विधि विधान के साथ मंत्रोचार कर पूजा अचर्ना और महायज्ञ का आयोजन कराया। इस महायज्ञ में आहूति देने के लिए खुर्सीपार सहित पूरे भिलाई शहर से हजारों की संख्या में भक्तगण शामिल हुए। महायज्ञ और पूजा अर्चना के बाद यहां हर साल भंडारा का भी आयोजन किया जाता है। इस साल भी भंडारा का आयाेजन किया गया था। महाप्रसादी का ग्रहण करने के लिए हजारो लोग शामिल हुए। इस धार्मिक आयोजन में भिलाई नगर विधायक शामिल हुए और महाप्रसादी पकाने में सहयोग करने के साथ ही अपने हाथों से महाप्रसादी का वितरण भी किए।

    बॉक्स

    डोमशेड बनेगा, पेवर ब्लॉक लगेंगे और सौंदर्यीकरण भी होगा

    भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव से मंदिर समिति ने मांग की कि मंदिर परिसर में पहले जो डोम शेड बनाया गया है। उसके बाद भी काफी जगह बची है। इस लिए डोम शेड को और बड़ा किया जाए। इसके अलावा मंदिर परिसर क्षेत्र में पेवर ब्लॉक लगाने और सौंदर्यीकरण करने की मांग भी की गई। समिति की मांग पर विधायक देवेंद्र यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही डोमशेड का काम शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही पूरे क्षेत्र में पेवर ब्लॉक लगाएं जाएंगे और मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।

    बॉक्स

    बाबा का आर्शीवाद और आप सब का प्यार बहुत मिलता हैं

    कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र यादव ने क्षेत्रवासियों और मंदिर समिति के पदाधिकारियों से कहा कि वे हर साल बाबा बालक नाथ के मंदिर आते हैं। यहां मंदिर आने पर उन्हें बाबा का आर्शीवाद मिलता है साथ ही समिति के पदाधिकारी सदस्यों सहित खुर्सीपार की जनता का बहुत सारा प्यार भी मिलता है। खुर्सीपार क्षेत्र की तस्वीर बदल गई है। अब खुर्सीपार पहले जैसा नहीं रहा, अब यहां सभी जरूरी सुविधाएं है। बच्चों के खेलने के लिए गार्डन से लेकर बेहतर सड़कें, पानी, स्टेडियम आदि सब हो गया और जो बचा है, उसे भी हम सब मिल कर जल्द पूरा करेंगे।

  • बीजापुर : प्रभारी मंत्री लखमा ने जिलेवासियों को दी 8 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों की सौगात

    बीजापुर  : प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों सहित वनवासियों और निर्धन वर्ग के हितों के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। वहीं आदिवासी अंचलों के विकास हेतु सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पहल कर रही है। विगत 3 वर्षों में समाज के हर वर्ग की बेहतरी और विकास को बढ़ावा देने के फलस्वरूप अब नये बदलाव परिलक्षित होने के साथ ही गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का सपना साकार होने लगा है। यह बात प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री तथा प्रभारी मंत्री जिला बीजापुर कवासी लखमा ने जिले के उसूर ब्लाक मुख्यालय आवापल्ली में 8 करोड़ रूपए लागत के 20 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करने के पश्चात आमसभा को सम्बोधित करते हुए वहीं।

    इस मौके पर उन्होने आवापल्ली शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ किया। वहीं 106 लाख 28 हजार रूपए की लागत से नवनिर्मित आयुर्वेदिक औषधालय आवापल्ली, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आवापल्ली, उप स्वास्थ्य केन्द्र एंगपल्ली एवं उसूर सहित व्यावसायिक परिसर तर्रेम का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 542 लाख 86 हजार रूपए की लागत से निर्मित की जाने वाली खेल मैदान आवापल्ली, तालाब सौन्दर्यीकरण आवापल्ली, बाजार शेड आवापल्ली, बस स्टेण्ड आवापल्ली सहित नवीन तालाब निर्माण एंगपल्ली, कोरसागुड़ा, मलेपल्ली, लिंगागिरी तथा शापिंग काम्पलेक्स गलगम और जल-जीवन मिशन आवापल्ली, दुगईगुड़ा, पेदागेलूर, नुकनपाल एवं तिम्मापुर का भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक निधि से आवापल्ली, बासागुड़ा, उसूर, ईलमिड़ी, तिम्मापुर, मुरदण्डा, चिंताकोंटा, चेरामंगी, मुरकीनार, सेमलडोडी, लंकापल्ली, एंगपल्ली, संकनपल्ली एवं संड्रेल ग्राम पंचायतों को पेयजल टैंकर प्रदाय किया गया।

    प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से आम जनता में खुशहाली आयी है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, समर्थन मूल्य में लघु वनोपज खरीदी, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, ग्रामीण भूमिहीन खेतिहर मजदूर न्याय योजना आदि के जरिये किसानों, वनवासियों और गरीब लोगों के जीवन में बदलाव आया है। राज्य सरकार बस्तर अंचल में विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर पहल कर रही है। सड़क, पुल-पुलिया, सिंचाई के साधनों के विकास, स्कूल, स्वास्थ्य केन्द्र, पेयजल सुविधाओं की सुलभता, विद्युत सुविधा ईत्यादि को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। जिससे सिलगेर, तर्रेम, गलगम, बेचापाल, बेदरे जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा मिला है। अब इन क्षेत्रों के रहवासी विकास की मुख्यधारा में सहभागी बनकर प्रदेश के विकास में व्यापक सहभागिता निभा रहे हैं। प्रभारी मंत्री लखमा ने क्षेत्र की जनता की मांग पर आवापल्ली में विश्रामगृह निर्माण सहित पामेड़ एवं मोदकपाल में नवीन धान खरीदी केन्द्र शुरू करने की घोषणा की। इस मौके पर विधायक एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण विक्रम मंडावी ने क्षेत्र की जनता को 8 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों की सौगात देने के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिले में विकास कार्यों को अंदरूनी ईलाकों तक पहुँचाने के लिए भरसक प्रयास किया जा रहा है। आगामी दिनों में इस ओर और अधिक ध्यान केन्द्रीत कर पहल किया जायेगा।

    इस अवसर पर विधायक अंतागढ़ अनूप नाग ने राज्य सरकार के विगत 3 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार छत्तीसगढ़ और प्रदेशवासियों की बेहतरी के लिए कटिबद्ध होकर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार कर रही है। आमसभा को जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जिला पंचायत सदस्य एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे तथा जिला पंचायत सदस्य एवं छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद के सदस्य बसंत राव ताटी ने भी संबोधित किया। आरंभ में कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने जिले के विकास गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारें में अवगत कराया। इस अवसर पर विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनान्तर्गत 103 हितग्राहियों को सामग्री वितरण तथा चेक प्रदान किया गया। वहीं अतिथियों ने विभिन्न विभागों के द्वारा लगाई गई स्टॉल का अवलोकन कर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी आरपी सिंह सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधी, कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा, पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप तथा जिला प्रशासन के अधिकारी और मीडिया प्रतिनिधी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

    मंत्री कवासी लखमा का आवापल्ली गौठान में किया गया आत्मीय स्वागत

    समूह की महिलाओं को बकरी शेड, मुर्गी शेड एवं पशुधन उपलब्ध कराने के निर्देशवाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा का दुगईगुड़ा गौठान में गौठान समूह एवं महिला स्वसहायता समूह द्वारा आत्मीय स्वागत किया मंत्री कवासी लखमा ने स्वसहायता समूह की महिलाओं से गौठान में आर्थिक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए मौके पर उपस्थित सीईओ जनपद पंचायत उसूर एसबी गौतम को गौठान में मुर्गी-बकरी शेड एवं मुर्गी और बकरी प्रदाय करने के निर्देश दिए साथ ही आर्थिक गतिविधियों का सुचारू रूप से संचालन करने के निर्देश दिए ताकि गौठान समूह की महिलाएँ आर्थिक स्वालंबी बन सकें।

     
  • छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास  साहू  बेमेतरा जिला के झाल में किसान बैठका में शामिल होकर डिजिटल सदस्यता अभियान के इनरोलर बनाप्रदेश प्रवक्ता ए दास साहू या -

    छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ए दास साहू ने विज्ञप्ति जारी  कर जानकारी दिया कि बेमेतरा जिला के ग्राम झाल में किसान कांग्रेस के महासचिव डॉ सौरभ निर्वाणी के नेतृत्व में किसान बैठका का आयोजन किया गया था , जिसमे मुख्य अथिति छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास साहू , प्रदेश प्रवक्ता ए दास साहू  , रवेली अभनपुर से किसान नेता संतोष सोनकर जी के झाल पहुंचते ही डॉ सौरभ निर्वाणी जी  महासचिव  छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के नेतृत्व में बाजार चौक में जोरदार स्वागत किया गया , तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पहुंच कर कार्यक्रम किसान बैठका का शुभारंभ किया , मुख्य अतिथि रामबिलास साहू ने  उपस्थित सदस्यों को किसान बैठका में शामिल होने के लिये धन्यवाद देते हुये कहा कि आज हमारे किसान कांग्रेस के महासचिव डॉ सौरफ निर्वाणी जी ने झाल में ये किसान बैठका रख कर मुझे बुलाया ,   साहू ने कहा कि पूरा प्रदेश में संगठन के मजबूती के लिये डिजिटल सदस्यता अभियान चल रहा है , उसी कड़ी में आज आपके गांव झाल में प्रमुख लोगो को डिजिटल सदस्यता बनाने इनरोलर बनाया जायेगा , जिन लोग इनरोलर बनेंगे उन्हें सदस्य बनाने का अधिकार रहेगा। उक्त कार्यक्रम में  मुलमुला के जनपद सदस्य राजेश साहू  , सरपंच गज्जू वर्मा , सरपंच नेतराम पटेल , हरि चंदेल , मनोज नवरंगे , प्रमोद शर्मा , प्रतीक वर्मा , तोपसिंग साहू , भिनेश्वर साहू , सरपंच भुनेश्वर साहू ,  बलौदाबाजार जिला किसान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष भैरव नायक , किसान नेता व करोड़पति जीवन बीमा एजेंट हेम लाल साहू जी के अलावा छेत्र के सैकड़ो किसान साथी उपस्थित थे।

  • श्री अकबर ने महामाया मंदिर पहूंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की एवं मंदिर परिसर के निर्माण कार्यो की भूमिपूजन किया

    प्रदेश के वन,परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक  मोहम्मद अकबर ने शनिवार कवर्धा के ऐतिहासिक एवं जनआस्था के केंन्द्र महामाया मंदिर में पहुंचकर वहां उन्होने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होने माहामाया मां से आशीर्वाद भी लिया। श्री अकबर ने मंदिर परिसर में सीढ़ी एवं अन्य निर्माण कार्य के लिए विधिवत भूमिपूजन भी किया। उन्होंने मंदिर का निरीक्षण भी किया। मंदिर समिति की मांग पर श्री अकबर ने मंदिर परिसर से लगे अन्य भूमि को भी महामाया मंदिर समिति को देने के लिए सैद्धांतिक सहमति दी। मंदिर समिति की मांग पूरा होने पर समिति के सदस्यों ने श्री अकबर को प्रति अभार व्यक्त किया।उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा विधायक निर्वाचित होने के बाद पहली कवर्धा आगमन पर भी उन्होने समिति समिति की मांग को तत्काल सहमति देते हुए मंदिर परिसर के लिए आवश्यकता के अनुसार शासकीय भूमि प्रदान करने में पूरा सहयोग किया था। श्री अकबर के प्रयासों से ऐतिहासिक मंदिर महामाया मंदिर परिसर के सामने भी सौदर्यीकरण कार्य किया गया है। श्री अकबर ने यहां मंदिर के समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि मंदिर विकास के लिए जो भी मांगे उनके संज्ञान में लाया जाएगा उन्हे वह पूरा करने का पूरा प्रयास भी करेगे। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा होरी साहू, नीलकंठ चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष  ऋषि कुमार शर्मा,  अशोक सिंह सहित महामाया मंदिर समिति के अध्यक्ष  बद्री प्रसाद जयसवाल, कोषाध्यक्ष डॉ अतुल देव वर्मा, उपाध्य  बिसनू यादव, सचिव  लोमश पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष श्री पप्पू धुर्वे, सरंक्षक  अक्कू यादव,  तामन निर्मलकर, सदस्य  रामकुमार सिन्हा, नारायपण धुर्वे, संतोष सिन्हा, शंकर पांडेय, भगवत धुर्वे, विश्वनाथ सिन्हा, लालाजी  गंधर्व, दिलेश्वर जायसवाल, राज कुमार सिंन्हा, सोनू सिन्हा, भोला सिन्हा, राजू श्रीवास, रामकुमार नेताम, बद्री झारिया, उमेश झारिया एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण  राजेश शुक्ला,   प्रभाती मरकाम,  सनत जायसवाल, पाषर्द सुनील साहू, प्रमोद लुनिया,  उत्तम गोप, कौशल कौशिक,  ईश्वर शरण वैष्णव,  लेखा राजपुत,  चोवा साहू विशेष रूप उपस्थित थे।

  • जोराताल में बनेगा गोड़वाना समाज का समुदायिक भवन, कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने सामाजिक भवन निर्माण कार्य की आधारशिला रखीं

    राज्य सरकार के वन,परिवहनआवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा विधायक  मोहम्मद अकबर ने कवर्धा जिला मुख्यालय से समीप ग्राम जोराताल में गोड़वाना समाज के समुचित विकास के लिए सामाजिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। श्री अकबर ने गोड़वाना समाज के विशेष मांग को पूरा करते हुए समाज भवन निर्माण के लिए दस लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान करने की सहयोग दिया है। गोंड़ी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति के जिला अध्यक्ष  हीरा धुर्वे ने कहा कि आज समाज के लिए बहुत सुखद दिन है। आज समाज की मांग पूरा हो रहा है। उनहोने कहा कि समाज के समुचित विकास के लिए समाज के दूख-सुख के कार्यों तथा समाजिक एकता को आगे बढ़ाने के लिए यह भवन मिल का पत्थर साबित होगा। श्री अकबर ने कहा कि हम समाज के एकजुटता और उनके समुचित विकास के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे। इस अवसर पर निलकंठ चंन्द्रवंशीजिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि  होरी साहू प्रभाती मरकामजोराताल सरपंच श्रीमती सुनीता घृतलरे एवं अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे।

    कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया : ग्राम छपरी से घोंघा तक बनेगा 80 लाख रूपए की लागत से पक्की सड़क

    प्रदेश के वनआवास एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों राज्य सरकार ने ग्राम घोंघा से छपरी पहुंच मार्ग 4.50 किलोमीटर पक्की सड़क निर्माण कार्य के लिए 80 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। श्री अकबर ने इस सड़क निर्माण कार्य के लिए विधिव भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। श्री अकबर ने ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में यहां के लोगों और प्रदेश के समुचित विकास के लिए हर संभव प्रयास कर  रही है। ग्राम घोंघा से छपरी पहुंचमार्ग के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से लेकर आमजनों ने मांग की थी। उन्होने कहा कि इस क्षेत्र के विधायक होने के नाते जनभावनाओं को पूरा करने के लिए लोगों की मांगों को पूरा करने का हर संभव प्रयास कर रहे है। उन्होने कहा कि क्षेत्र के जनउपायोगी मांगों को हम हर संभव पूरा करने का आगे भी पूरा प्रयास करते रहेंगे। आगे भी इसी तरह क्षेत्र के समुचित विकास के लिए सब मिलजुलकर प्रयास करते रहेंगे। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभाती मरकाम ने कहा कि घोंघा से छपरी तक पक्की सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने से लोगों में सरकार के प्रति एक विश्वास जागा है। सड़क निर्माण होने से क्षेत्र में आवागमन की सुविधाएं बढेंगी। बोडला क्षेत्र के वरिष्ठ नागरीक  पिताम्बर वर्मा ने कहा कि बोडला विकासखण्ड मुख्यालय कबीरधाम जिले के प्रर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण शहर है। बोडला से घोंघा मार्ग तक पक्की सड़क का निर्माण हो गया हैलेकिन घोंघा से छपरी पहुंच मार्ग का निर्माण नहीं होने से यहां के क्षेत्र के लोगों को भोरमदेव मंदिर तक जाने के लिए अधिक किलोमीटर दूर करना पड़ता थाअब घोंघा से छपरी पहुंचमार्ग की स्वीकृति मिलने से यहां आवागमन की सुविधाएं मिलेगी और पर्यटकों को भी बेहतर सड़क मिलेगी। इस अवसर पर  निलकंठ चंद्रवंशीजिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि  होरी साहूजिला पंचायत सदस्य  रामकुमार पटेलजनपद सदस्य श्रीमती चितरेखा गनी साहूसरपंच  सुरेश कुमार मरकाम सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे।

  • केबल का बिल लेने पहुंचा था युवक, महिला के साथ किया रेप, 8 साल के बेटे के साथ घर पर अकेले थी महिला
    भिलाई। अब महिलाओं का घर पर अकेले रहना सेफ नहीं है. ऐसा ही एक मामला भिलाई से सामने आया है. महिला 8 साल के बेटे के साथ घर पर अकेले थी. तभी केबल ऑपरेटर ने घर पर अकेला पाकर महिला के साथ रेप किया. अपने साथ हुई घटना की जानकारी महिला ने अपने पति को दी। इसके बाद उसने वैशाली नगर थाने जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। जिसकी खोजबीन में पुलिस जुटी है.आरोपी ढाल सिंह साहू 34 साल केबल ऑपरेटर के यहां बिल वसूली का काम देखता है।