भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए विधायक अनुज

भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए विधायक अनुज

भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए विधायक अनुज

आज तिल्दा-नेवरा में भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना वर्ष - 2025-26 प्रोजेक्ट सहारा अंतर्गत डॉ. अम्बेडकर सामुदयिक भवन सासाहोली तिल्दा - नेवरा में परीक्षण एवं मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विधायक अनुज शर्मा शामिल हुए|
 इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि हमारी विष्णु देव साय कि सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। इस शिविर के माध्यम से हमने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाएं हर जरूरतमंद तक पहुंचे। हमारा प्रयास है कि ऐसे शिविरों के आयोजन को एक नियमित प्रक्रिया बनाया जाए ताकि कोई भी दिव्यांग अपनी जरूरतों के लिए परेशान न हो। इस शिविर को अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि इस शिविर का हमारा मुख्य उदेश हैं कि हमे सभी दिव्यांगजनों को बताना होगा कि उन्हे भी गरिमापूर्ण जीवन जीने का पूरा अधिकार है।हमारी सरकार दिव्यांगजनों के अधिकारों, समाज में उनकी भूमिका, उन्हें समान अवसर देने के महत्व, बाधाओं को दूर करने और उन्हें सशक्त बनाने पर केंद्रित कर रही हैं, हमें ऐसे भाईयों बहनों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर उन्हें समाज का अभिन्न अंग बनाने और उनकी क्षमता को पहचानने पर जोर देना चाहिए।भाईयों और बहनों के अधिकारों, समाज में उनकी भूमिका, उन्हें समान अवसर देने के महत्व, बाधाओं को दूर करने और उन्हें सशक्त बनाने पर केंद्रित कर रही हैं| समय समय पर ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए।