बिन्नीबाई सोनकर स्कूल के 31 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिषत से अधिक अंक हासिल किया यह अत्यंत हर्ष का विषय - सुनील सोनी

बिन्नीबाई सोनकर स्कूल के 31 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिषत से अधिक अंक हासिल किया यह अत्यंत हर्ष का विषय - सुनील सोनी

बिन्नीबाई सोनकर स्कूल के 31 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिषत से अधिक अंक हासिल किया
यह अत्यंत हर्ष का विषय - सुनील सोनी
विद्यार्थियों को उत्कृष्ठता प्रमाण पत्र के साथ-साथ 5000 का चेक वितरण
22.08.2026। छात्र-छात्राओं से संवाद कार्यक्रम के तहत रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी आज 22 अगस्त को नगर माता बिन्नी बाई सोनकर स्कूल भाठागांव पहुंचे और 85 प्रतिषत से अंक प्राप्त करने वाले दसवीं एवं बारहवीं के 31 विद्यार्थियों को उत्कृष्ठता प्रमाण पत्र के साथ 5000-5000 रूप्ये का चेक प्रदान किया। अभी तक रायपुर दक्षिण विधानसभा अंतर्गत लगभग 200 विद्यार्थी चयनित किए गए हैं, जिन्हें सम्मानित किया जा रहा है। स्कूलों में ऐसे विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और जिनके नाम छूट गए हैं, विधायक श्री सोनी ने उन्हें प्रमाण पत्र के साथ-साथ नकद 5000 रूपये की राषि देकर सम्मानित कर रहे हैं। इससे विद्यार्थियों में अत्यंत उत्साह है।
कक्षा दसवीं के पुष्पेन्द्र सोनकर, खोमेष सिन्हा, विषेष वर्मा, नीता टेमरे, तुषार रात्रे, अक्षरा कोतु, श्रद्धा हरिनखेड़े, साक्षी साहू, तृप्ति साहू, गरिमा बाग, ईषांत माली, संध्या वर्मा, अभिनय गवांडे, भूमि तारक, रितिक परिहार, छायन रावत, अंकिता चैहान, निलिम नेताम, लीना साहू, चंचल गौतम तथा बारहवी के गौरव यादव, भूपेन्द्र साहू, शुभिक्षा शर्मा, येष्वर्य साहू, योगिनी हरिनखेड़े, भूमिका देवांगन, षिरिन फातिमा, प्रियांष उपाध्याय, आकृति देवांगन निषा शर्मा, श्रेया धनगर शामिल हैं, जिन्हें उत्कृष्ठता प्रमाण पत्र और 5 हजार का चेक प्रदान किया गया।
विधायक सुनील सोनी ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि नगर माता बिन्नी बाई सोनकर स्कूल भाठागांव में 31 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिषत से अधिक अंक हासिल किया है। विद्यार्थियों से संवाद करते हुए विधायक श्री सोनी ने कहा कि विद्यार्थी अपने दिन की शुरूआत नियमित दिनचर्या से करें और समय के पाबंद रहें। प्रतिदिन की दिनचर्या का निर्धारित समय हो और अपने लिए बनाये गए समय का पालन करें। अध्यापन कार्य के साथ-साथ योगा और खेल के लिए भी अपना समय निर्धारित रखें। उन्होंने छात्र-छात्राओं के सवालों का जवाब दिया और अपना अनुभव भी साझा किया तथा अधिक से अधिक संख्या में प्रावीण्य सूची में अंक हासिल करने के लिए सभी को विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष रमेष ठाकुर, भाठागांव मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, पार्षद रमेष सपहा, बिहारीलाल साहू, राकेष सिंह ठाकुर, पुखराज गायकवाड, श्रेयांष शर्मा सहित प्राचार्यगण, षिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य नागरिकगण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।