पीएम मोदी के जन्मदिन पर खारून नदी में महाआरती एवं मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित होगा : लक्ष्मी वर्मा

पीएम मोदी के जन्मदिन पर खारून नदी में महाआरती एवं मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित होगा : लक्ष्मी वर्मा

सांसद लक्ष्मी वर्मा ने बताया कि 17 सितंबर की शाम महादेव घाट स्थित खारून नदी में एक भव्य महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जनसामान्य से अपील करते हुए कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में प्रज्वलित दीपक को नदी में प्रवाहित करने का एक विशेष आध्यात्मिक महत्व है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए सभी नागरिक ‘एक दीपक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम’ से जलाकर खारून नदी में अवश्य प्रवाहित करें। इसके साथ ही, महादेव घाट पर आयोजित होने वाली खारून गंगा आरती में सभी धर्मों और समाजों की महिलाएं एक साथ शामिल होकर भव्य आरती संपन्न करेंगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल का यह 25वां जन्मदिन है, जिसे राजधानी रायपुर में ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में अत्यंत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में खारून नदी को मां गंगा का ही पवित्र रूप माना जाता है। इसी आस्था के तहत 17 सितंबर की शाम ठीक 6:00 बजे महादेव घाट पर खारून गंगा आरती का महाआयोजन होगा।

पीएम मोदी का जन्मदिन ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में मनाएगी भाजपा, खारून नदी में महाआरती एवं मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित होगा : लक्ष्मी वर्मा