बृजमोहन करेंगे जेन-जी से सीधे संवाद

बृजमोहन करेंगे जेन-जी से सीधे संवाद

बृजमोहन करेंगे जेन-जी से सीधे संवाद

नया भारत उत्सव में होगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
 
50 हज़ार जेन जी ने प्रतियोगिता में भाग लिया

रायपुर । रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद  बृजमोहन अग्रवाल 23 सितंबर को कृषि मंडपम में आयोजित नया भारत उत्सव में जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे । 

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित नया भारत उत्सव में 100 से अधिक कॉलेज के 50 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस कार्यक्रम में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में देशभक्ति गाने पर विभिन्न कॉलेज के विद्यार्थी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।