मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय एवं भाजपा मीडिया विभाग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय एवं भाजपा मीडिया विभाग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

शुक्ल का आकस्मिक निधन छत्तीसगढ़ के मीडिया जगत के लिए अपूरणीय क्षति'

मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय एवं भाजपा मीडिया विभाग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

​रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय तथा भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग ने भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी तथा आकाशवाणी रायपुर के समाचार सम्पादक विकल्प रंजन शुक्ल के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री पाण्डेय ने कहा कि आकाशवाणी रायपुर के समाचार संपादक विकल्प शुक्ल के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायी और स्तब्ध करने वाला है। श्री शुक्ल एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी, प्रखर पत्रकार और सरल व मिलनसार स्वभाव के धनी व्यक्तित्व थे। उन्होंने आकाशवाणी के माध्यम से जन-जन तक निष्पक्ष और सही सूचनाएँ पहुँचाने में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनका असामयिक अवसान छत्तीसगढ़ के पत्रकारिता, साहित्य एवं प्रसारण जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

​भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग ने भी श्री शुक्ल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया जगत ने एक अनुभवी मार्गदर्शक और संवेदनशील पत्रकार खो दिया है। सूचना एवं जनसंचार के क्षेत्र में उनके अप्रतिम योगदान को सदैव आदरपूर्वक स्मरण किया जाएगा।