एकता और मानवता का संदेश लेकर आगे बढ़ें-विधायक आशाराम नेताम

एकता और मानवता का संदेश लेकर आगे बढ़ें-विधायक  आशाराम नेताम



एकता और मानवता का संदेश लेकर आगे बढ़ें-विधायक श्री आशाराम नेताम
विधायक श्री आशाराम नेताम ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने एक ऐसे भारत की कल्पना की थी, जहां जाति और भेदभाव से ऊपर उठकर सभी नागरिक एकजुट हों। उन्होंने कहा कि हम सभी को एक साथ आगे बढ़ते हुए एकता, भाईचारे और मानवता का संदेश देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक सशक्त और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमें भी एकजुट होकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।