प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबी अवधि तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने दी बधाई -  देश की उत्तरोत्तर प्रगति में उनकी सफलता के लिए की अरदास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबी अवधि तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने दी बधाई -  देश की उत्तरोत्तर प्रगति में उनकी सफलता के लिए की अरदास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबी अवधि तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने दी बधाई -  देश की उत्तरोत्तर प्रगति में उनकी सफलता के लिए की अरदास


रायपुर।
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने भारत के  प्रधानमंत्री Narendra Modi को प्रधानमंत्री पद पर सर्वाधिक लंबी अवधि तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति, समृद्धि और विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ता रहे इसके लिए अरदास भी की |

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान स्थापित की है। उनके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और जनकल्याणकारी नीतियों के परिणामस्वरूप देश विकास, आत्मनिर्भरता, अधोसंरचना, डिजिटल क्रांति तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त करना लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के अटूट विश्वास, उनके समर्पित कार्यों एवं राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। देश के करोड़ों नागरिकों का विश्वास और समर्थन उन्हें निरंतर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबी अवधि तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने बधाई  दी-  भारत की निरंतर प्रगति के लिए की अरदास की 
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, समाज के अन्य प्रमुख सदस्यों नरेंद्र सिंह हरगोत्रा, स्वर्ण सिंह चावला,  कुलवंत सिंह खालसा, मनजीत सिंह भाटिया, देवेंद्र सिंह चावला, रणजीत सिंह खनूजा, अमृत सिंह सूर, जसप्रीत सिंह चावला, इंदर पाल सिंह गांधी, गुरमीत सिंह छाबड़ा, मानवेंद्र सिंह डडियाला, सवर्ण सिंह अजमानी,अत्तर सिंह, जागीर सिंह बावा ने कामना की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति, समृद्धि और विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ता रहे तथा देशवासियों को विकास एवं सुशासन का लाभ मिलता रहे। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने दी बधाई की अरदास

सबसे लंबी अवधि तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, सिक्ख समाज ने जताई प्रसन्नता

मोदी के नेतृत्व में भारत ने बनाई वैश्विक पहचान : सुखबीर सिंह सिंघोत्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धि लोकतंत्र में जनविश्वास का प्रतीक : छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज