*शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने किया माल्यार्पण*
*शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने किया माल्यार्पण*
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के सदस्यों ने राजधानी रायपुर के भगत सिंह चौक पर शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया |
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा के साथ सुरजीत सिंह छाबड़ा, नरेंद्र सिंह, मनजीत सिंह भाटिया ने शहीद भगत सिंह चौक की साफ सफाई के बाद शहीद ए आज़म सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया|
हिंदुस्तान की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले शहीदे आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन करने 15 अगस्त को छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज सहित सभी देश प्रेमी उनके प्रतिमा स्थल पर तिरंगा झंडा लहरा कर उन्हें नमन करेंगे
cg24
