साय कैबिनेट के विस्तार की अटकलेंं एक बार फिर तेज

साय कैबिनेट के विस्तार की अटकलेंं एक बार फिर तेज

दिल्ली से लौटते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जारी किया बयान, मंत्रिमं​डल के विस्तार को लेकर कही ये बड़ी बात…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को दिल्ली दौरे से रायपुर लौट आए, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उनके दौरे के साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज़ हो गई थीं, लेकिन लौटते ही सीएम साय ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि कैबिनेट विस्तार “समय आने पर” किया जाएगा।