कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक के बाद साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की मांगों एवं समस्याओं को सुना। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम धनपुर निवासी  सुकलचंद ने मरकाम ने डोंगरीपारा आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती की मांग की, जिस पर आवश्यक कार्यवाही हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया गया। माकड़ी विकासखण्ड के ग्राम तमरावण्ड निवासी श्री पदमन मरकाम ने मक्का की फसल के नुकसान की जानकारी देते हुए मुआवजे की मांग की। इसी प्रकार ग्राम मंदोड़ा के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत कड़ेनार के आश्रित ग्राम मदोड़ा, तहसील मर्दापाल और नारायणपुर जिले के सरहदी गांव बेरेहबेड़ा एवं कचोरा के मध्य सीमा विवाद को सुलझाने की मांग की। इसके अलावा विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए।