बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार अंतर्गत शिविरों का होगा आयोजन
राज्य शासन के मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “बस्तर मुन्ने” एवं सुशासन तिहार कार्यक्रम के तहत विभिन्न गांवों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 20 मई को ग्राम पंचायत बड़बत्तर, तोड़ासी और रांधना में कलस्टर स्तरीय शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार नगर पंचायत फरसगांव में भी सुशासन शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
जनपद पंचायत बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़बत्तर में आयोजित कलस्टर स्तरीय शिविर में ग्राम कोपरा, नौकोबेड़ा, ढोढंरा, बड़बत्तर, छिंदली, हरवेल, किबड़ा और धामनपुरी के ग्रामीण शामिल होंगे। जनपद पंचायत केशकाल अंतर्गत तोड़ासी में आयोजित कलस्टर स्तरीय शिविर में ग्राम बड़ेखौली, बिटालखौली, पड्डे, तोड़ासी, गददाड़, ईरगांव, चुरेगांव, कावागांव, सवालवाही, डुण्डाबेड़मा, उमला, कानागांव, कोरगांव, कलेपाल, पराली, बुईकीजुगानार और बिन्झे के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी प्रकार जनपद पंचायत माकड़ी अंतर्गत रांधना में आयोजित कलस्टर स्तरीय शिविर में ग्राम गारे, राधना, देवहरदुली, कोकोड़ी, ठेमगांव, उदेंगा और जड़कोंगा के ग्रामीण शामिल होंगे।
cg24 
