कांग्रेस विधायकों के साथ आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में उनके निर्वाचन क्षेत्र सहित प्रदेश एवं जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा

कांग्रेस विधायकों के साथ आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में उनके निर्वाचन क्षेत्र सहित प्रदेश एवं जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायकों के साथ आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में उनके निर्वाचन क्षेत्र सहित प्रदेश एवं जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की एवं रात्रि भोज किया। भाजपा सरकार की विफलताओं, वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार के विरुद्ध हम सभी मिलकर जनता की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाते रहेंगे।

रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने सदन में प्रभावशाली तरीके से मुद्दे उठाए हैं। अब पार्टी राज्य के प्रमुख मुद्दों पर रणनीतिक चर्चा करेगी। पार्टी के कार्यकारिणी सदस्य, जिला कांग्रेस अध्यक्ष और संगठन के प्रमुख विभागों की बैठकें होंगी। पायलट ने बताया कि अब तक के कार्यों की रिपोर्ट ली जाएगी और 2025 के लिए संगठन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस साल को राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खडग़े ने संगठन के लिए समर्पित किया है। बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन में जो बदलाव जरूरी हैं, उन पर चर्चा होगी।