रेणुका जी बताए सरकार में रावण कौन है?दीपक बैज

रेणुका जी बताए सरकार में रावण कौन है?दीपक बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि अमित शाह जी छत्तीसगढ़ आए है। आज बस्तर भी गए है।

कांग्रेस पार्टी ने बस्तर के संबंध में उनसे कुछ सवाल पूछे है आशा है वे बस्तर में ही उसका जवाब देंगे

1. शाह इस बात की गारंटी देंगे कि बस्तर वासियों की मंशा के खिलाफ बस्तर में अडानी या अन्य उद्योगपतियों की एंट्री नहीं होगी?
2. एनएमडीसी का मुख्यालय बस्तर क्यों नहीं आ रहा?
3. केंद्र नंदराज पर्वत की लीज रद्द क्यों नहीं कर रहा?
4. नगरनार इस्पात संयंत्र नहीं बिकेगा क्या इसकी गारंटी देंगे?
5. बस्तर में आदिवासियों का फर्जी एनकाउंटर अब नहीं होगा?
6. आरक्षण संशोधन विधेयक कब तक लंबित रहेगा?
7. बस्तर की तीन खदानों बैलाडीला 1ए, 1बी, 1सी को मित्तल समूह और कांकेर की हाहालद्दी को रूंगटा को क्यों बेचा क्या इसका जवाब अमित शाह जी देंगे?
8. मोदी सरकार ने आदिवासियों को संरक्षण देने वाले 2006 के वन अधिकार अधिनियम में संशोधन क्यों किया?

क्या अमित शाह छत्तीसगढ़ बस्तर की जनता की ओर से पूछे गए इन सवालों का जवाब देंगे?

रेणुका जी बताए रावण कौन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेत्री रेणुका सिंह सार्वजनिक सभा में बता रही सरकार में भी रावण है। रेणुका सिंह से हमारा सवाल है कि सरकार में रावण कौन है? मुख्यमंत्री रावण है कि दोनों उप मुख्यमंत्री रावण है या फिर वित्त मंत्री ओपी चौधरी रावण है? वैसे तो जिस प्रकार से भ्रष्टाचार कमीशन खोरी वसूली में यह सरकार डूबी है पूरी सरकार ही 17 सिरों वाली रावण लगती है।


प्रशासनिक अराजकता के खिलाफ आज ननकी राम जी का धरना

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता श्री ननकी राम कंवर आज प्रदेश में फैली प्रशासनिक अराजकता के खिलाफ धरना देने वाले थे, पुलिस ने उनको रास्ते में रोक लिया है।

ननकी राम प्रदेश के वरिष्ठ नेता है।

उन्होंने उनके जिले के कलेक्टर की तानाशाही और प्रशासनिक अमले की अराजकता और भ्रष्टाचार पर कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

जब इतने बड़े भाजपा नेता की सुनवाई नहीं हो रही तो कल्पना कीजिए कि इस सरकार में आम आदमी का क्या हो रहा होगा। ननकी राम को पुलिस से रोकवाने के बजाय मुख्यमंत्री को उनको सीएम हाउस ससम्मान बुलवा कर उनकी मांग का निराकरण करना था, भाजपा के ही राज में भाजपा के वरिष्ठ नेता अपमानित हो रहे है।


भाजपा की राम भक्ति कालनेमि वाली राम भक्ति


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने जिस प्रकार से दशहरा मैदान में भगवान राम के वध की बातें किए है वह कोई रामद्रोही ही कर सकता है। पुरंदर मिश्रा ने पहली बार ऐसा नहीं कहा है, इसके पहले भी पुरंदर मिश्रा भगवान राम के मारे जाने की बात कही थी। एक पढ़ा-लिखा व्यक्ति बार-बार कोई बात बोल रहा मतलब वह जानबूझकर ऐसा कर रहा। पुरंदर के भाषण से साफ हो गया कि भाजपा की श्री राम भक्ति कालनेमि वाली भक्ति है। भाजपा अपने इस विधायक पर कार्यवाही करे और प्रदेश की जनता से सार्वजनिक माफी मांगे।