पीडब्ल्यूडी में 50 लाख का टेंडर घोटाला लेनदेन कर उस फर्म को कार्यादेश दिया जो टेंडर भरा ही नहीं
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा में है। पीडब्ल्यूडी विभाग सहित सभी विभागों में हालत यही है। विभागों में हो रही सामानों की खरीदी बाजार मूल्य से चार गुना ज्यादा में हो रही है। महिला बाल विकास विभाग में अभी साड़ी खरीदी में भारी झोलझाल हुआ है, बाजार मूल्य से ज्यादा में साड़ी खरीदी गई वो भी घटिया क्वालिटी की एवं लम्बाई में एक मीटर छोटी, 8 लाख की रोटी मशीन, 10 लाख की टीवी, 1500 रु. में एक जोड़ी चप्पल, 2000 के वर्मी बेड को 16,500 रु. में, 40 हजार में जग की खरीदी के अलावा जंबुरी घोटाला, कन्या विवाह योजना में गड़बड़ी, दवा खरीदी में घोटाला ऐसा कोई विभाग नहीं बचा जहां भाजपा की भ्रष्टाचार की बू नहीं आ रही हो।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पीडब्ल्यूडी विद्युत विभाग में हुई 50 लाख रु. की टेंडर घोटाला की जांच की जाये। जिम्मेदारों पर कड़ी कार्यवाही हो। जिस फर्म को बिना टेंडर कार्यादेश दिया गया है, भुगतान की गई है, उससे पैसा की वसूली की जाये।
cg24 
