प्रदेश में अपराध, नशा, हत्या की घटनाएं बढ़ गयी, सरकार सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान चला रही - दीपक बैज

प्रदेश में अपराध, नशा, हत्या की घटनाएं बढ़ गयी, सरकार सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान चला रही - दीपक बैज

प्रदेश में अपराध, नशा, हत्या की घटनाएं बढ़ गयी, सरकार सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान चला रही - दीपक बैज

ढाई साल में आम आदमी परेशान, प्रशासनिक अराजकता चरम पर यह कैसे सुघ्घर हुआ?

रायपुर/20 जून 2026।
 ढाई सालों में छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने वाली भाजपा सरकार सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान चलाने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सुशासन तिहार में सरकार को जनता ने आईना दिखा दिया, हर जगह जनता की नाराजगी सामने आई। अब सरकार झूठ का नया प्रोपोगंडा करने के लिए सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान चालू करने जा रही है। पिछले ढाई सालों में शासन की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को साय सरकार ने बंद कर दिया। अब किस योजना का लाभ जनता को देंगे? सरकारी दफ्तरों में आम आदमी के छोटे-छोटे काम होते नहीं। राशन दुकानों में गरीबों को राशन नहीं मिलता। बिजली के दाम बेतहाशा बढ़ा दिया, 24 घंटे बिजली मिल नहीं पा रही है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा। रेत के धंधे भाजपाई एक-दूसरे का खून बहा रहे, जिंदा जला रहे। गली-गली में अवैध शराब बिक रही। सरकार खुद ओवर रेटिंग करवा कर शराब की कीमत ज्यादा वसूल रही। किसान उर्वरक के लिए परेशान है। सुघ्घर छत्तीसगढ़ मनाने का ढोंग कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में नवविवाहिता को नकली मंगलसूत्र दिया जाता है। रोज हो रही बलात्कार की घटनाओं में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही। डीएड अभ्यर्थी महीनों से आंदोलन कर रहे, निराश्रित पेंशन, विधवा पेंशन धारियों को महीनों से पेंशन नहीं मिलता। सरकार आत्ममुग्धता में सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान चलाने की बात कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरप्लस बिजली वाले छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद से बिजली कटौती आम हो गया है। पेयजल व्यवस्था बदहाल है, बूंद-बूंद पानी के लिए जनता तरस रही है। मनरेगा के श्रमिक काम के इंतजार में खाली बैठे है। शिक्षकों की भर्ती रोक दी गई है। अस्पतालों में जांच, इलाज, दवा का अभाव है और यह सरकार जन सरोकार से आंख मूंदकर सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान चला रही।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा ने ढाई सालों में छत्तीसगढ़ को नशे और अपराध का गढ़ बना दिया। प्रदेश में अफीम गांजे की खेती होती है। नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी जाती है। एक दर्जन से अधिक लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। राजधानी में 8 बार गोलियां चली। आदमी को उसके घर में जिंदा जला दिया जाता है। कलेक्टर, एसपी कार्यालय जला दिये गये और सरकार को सब ओर सुघ्घर दिख रहा है।