मोदी सरकार की नाकामियों पर पर्दा डालने भाजपा की मोदी की मां के नाम पर ओछी राजनीति

मोदी सरकार की नाकामियों पर पर्दा डालने भाजपा की मोदी की मां के नाम पर ओछी राजनीति
मोदी सरकार की नाकामियों पर पर्दा डालने भाजपा की मोदी की मां के नाम पर ओछी राजनीति


रायपुर/21 सितंबर 2026।
 प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छात्रों की गूंज कार्यक्रम की सफलता और आक्रोशित युवाओं के सवालों का जवाब देने में असमर्थ भाजपा अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता के नाम पर राजनीति कर रही है। भाजपा का यह कृत्य न केवल बेहद ओछी राजनीति है, बल्कि मोदी की स्वर्गीय माता के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल करके उनका भी अपमान किया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने देश में बदहाल शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक, बेरोजगारी और रोजगार के संकट से युवा परेशान हैं। आम जनता महंगाई, स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, बैंकिंग एवं डिजिटल भुगतान से जुड़े शुल्क, महंगे टोल टैक्स, रेल सुविधाओं में कमी, निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार, बढ़ते कर्ज और आय के संकट से जूझ रही है। कांग्रेस जब इन जनसरोकारों को लेकर आवाज उठाती है तो भाजपा जवाब देने के बजाय मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए नए-नए नैरेटिव गढ़ती है। लेकिन अब जनता भाजपा की इस राजनीति को समझ चुकी है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता का कोई उल्लेख ही नहीं हुआ, फिर भाजपा किस आधार पर माता के अपमान का आरोप लगा रही है? वास्तव में प्रधानमंत्री की माता का नाम भाजपा ने स्वयं राजनीतिक बहस में लाया है और अब कांग्रेस पर झूठा आरोप मढ़कर जनता का ध्यान मूल मुद्दों से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा को मां के नाम पर राजनीति करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा को पहले अपने नेताओं के बयानों और महिलाओं तथा मातृशक्ति के प्रति अपने व्यवहार का जवाब देना चाहिए। भारत माता और मातृशक्ति के सम्मान की दुहाई देने वाली भाजपा बताए कि उसके नेताओं द्वारा महिलाओं और विपक्ष की महिला नेताओं के लिए आपत्तिजनक एवं अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने पर उसने क्या कार्रवाई की? महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली भाजपा सरकार में महतारी वंदन योजना से महिलाओं को अपात्र घोषित कर राशि की वसूली क्यों की जा रही है?

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा को मां के नाम पर राजनीति बंद करके जनता के असली सवालों का जवाब देना चाहिए। युवाओं के रोजगार, पेपर लीक, शिक्षा, महंगाई, स्वास्थ्य, किसानों और आम जनता की आर्थिक परेशानियों पर जवाब देने के बजाय भावनात्मक मुद्दों की आड़ लेना भाजपा की राजनीतिक मजबूरी बन गई है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मां के नाम पर राजनीति करके भाजपा जनता की भावनाओं को भटकाने की कोशिश न करे। जनता को भावनात्मक नारों से नहीं, अपने सवालों के जवाब चाहिए। कांग्रेस जनता की आवाज उठाती रहेगी और भाजपा सरकार से शिक्षा, रोजगार, महंगाई, स्वास्थ्य तथा जनहित से जुड़े हर सवाल का हिसाब मांगती रहेगी।