ऑनलाईन सट्टा एप्प 3Stumps के प्रमोशन में संचालित मोबाईल नंबर एवं बैंक खाता देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाईन सट्टा एप्प 3Stumps के प्रमोशन में संचालित मोबाईल नंबर एवं बैंक खाता देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाईन सट्टा एप्प 3Stumps के प्रमोशन में संचालित मोबाईल नंबर एवं बैंक खाता देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
 
 पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर)  स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र)  उमेश प्रसाद गुप्ता के संयुक्त मॉनिटरिंग में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की कार्यवाही।
 
   3Stumps सट्टा एप्प संचालित करने वाले मास्टर माइंड बाबू खेमानी को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार

 ग्रामीणों से छलपूर्वक मोबाईल/बैंक खाता नंबर प्राप्त कर, कर थे 3ैजनउचे पैनल में उपयोग।
 
 प्रकरण में फायनेंशियल विवेचना के साथ-साथ म्यूल बैंक खातों की भी की जा रहीं जांच।
  
 प्रकरण में पूर्व में मुख्य आरोपी बाबू उर्फ गुलशन खेमानी सहित कुल 27 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 1,20,00,000 रूपये का मशरूका किया गया था जप्त।
 
 आरोपियों के मोबाईल नंबरों का कॉल सेंटर में किया जा रहा था उपयोग।
 
 आरोपी संदीप इसरानी उर्फ गोलू एवं मनसून रजा बाबू खेमानी के सट्टा से प्राप्त अवैध पैसों को लेते थे अपने बैंक खातो में।
 
 आरोपी संदीप इसरानी है, बाबू उर्फ गुलशन खेमानी का फुफेरा भाई।
 
 आरोपी संदीप इसरानी खेमानी भाईयों द्वारा सट्टे से कमायी गई रकम को व्यापार में कर रहा था उपयोग।
  
 प्रकरण में अब तक कुल 29 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार।
 
 आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 110/26 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 112(2) बीएनएस का अपराध है पंजीबद्ध।
 
 वर्ष 2026 में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के पश्चात् अब तक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम ऑनलाईन सट्टा के प्रकरणों में कार्यवाही करते हुये 14 प्रकरण में 71 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 66,50,888, मोबाईल फोन - 212 नग, लैपटॉप - 20 नग, चारपहिया वाहन - 08 नग, दोपहिया वाहन - 04 नग सहित अन्य मशरूका कीमती लगभग 02 करोड़ 98 लाख 64 हजार 800 रूपये किया गया है जप्त। 

 थाना गंज के अपराध क्रमांक 110/26 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 112(2) बीएनएस के प्रकरण में दिनांक 13.04.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुख्य आरोपी गुलशन उर्फ बाबू खेमानी पिता ब्रम्हानंद खेमानी उम्र 32 साल निवासी मकान नंबर 11 मारूति इन्क्लेवा एम्स अस्पताल के बाजू में थाना आमानाका रायपुर सहित कुल 27 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 13 नग लैपटॉप, 105 नग मोबाईल फोन, 82 नग एटीएम कार्ड, 23 नग सिम कार्ड, 03 नग चेकबुक, 01 नग पासबुक, 04 नग राउटर, 01 नग केल्क्यूलेटर, सट्टा के हिसाब-किताब का कापी 04 नग, 01 नग एक्सटेंशन बॉक्स तथा 02 नग चारपहिया वाहन कार जुमला कीमती लगभग 1,20,00,000/- रूपये जप्त किया गया था। 

 उक्त प्रकरण में 3Stumps का संचालन करते समय उपयोग करने वाले कॉल सेंटर के मोबाईल नंबरों एवं बैंक खाताओं का विश्लेषण करने के पश्चात् यह ज्ञात हुआ है कि आरोपी बाबू उर्फ गुलशन खेमानी द्वारा क्रिकेट सट्टा से प्राप्त अवैध पैसों को उपयोग करने हेतु अपने साथी संदीप इसरानी एवं मनसून रजा के माध्यम से इनके बैंक खातो में पैसों को लेकर वापस अपने बैंक खाते में प्राप्त करता था, इसके एवज में बाबू उर्फ गुलशन खेमानी दोनों को कमीशन देता था। 

 दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से 02 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी  -

01. संदीप इसरानी उर्फ गोलू पिता विजय कुमार इसरानी उम्र 40 साल निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी मकान नंबर 29 एम आई जी मचेवा थाना महासमुंद जिला महासमुंद।

02. मनसून रजा पिता नकी आलम उम्र 23 साल निवासी वार्ड नंबर 13 रजा मस्जिद के पास स्टेशन पारा थाना महासमुंद जिला महासमुंद।