दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त

 कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुन्दन कुमार  ने विजयादशमी दशहरा पर्व पर रावण दहन पश्चात मॉ दुर्गा प्रतिमा, ज्योत कलश और जंवारा विसर्जन के अवसर पर यथोचित कानून एवं लोक शांति सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की डयूटी लगाई है।
    जारी आदेशानुसार घड़ी चौक से गोविन्दपुर एवं मुख्य रावण दहन एवं समारोह स्थल नरहरदेव हाईस्कूल खेल ग्राउण्ड के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री रानू मैथ्यूज एवं नायब तहसीलदार नरहरपुर सुश्री भाग्यश्री की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार आदर्श नगर, शीतलापारा, शिवनगर, भण्डारीपारा, संजय नगर, श्रीरामनगर, आमापारा, बीटीआई मार्ग की दुर्गा प्रतिमाओं एवं नरदेव तालाब मार्ग की झांकी शोभायात्रा सहित नरहरदेव हाईस्कूल खेल मैदान एवं अलबेलापारा तालाब विसर्जन स्थल के लिए तहसीलदार कांकेर  रूपेश कुमार मरकाम एवं नायब तहसीलदार सरोना श्री अभिषेक देवांगन तथा सिंगारभाठ, बरदेभाठा, कोदाभाट, लट्टीपारा, शांति नगर, एमजी वार्ड टिकरापारा, नया बस स्टैण्ड, मेलाभाठा के मॉ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हेतु निकलने वाले झांकियों के साथ व मेलाभाठा में रावण दहन स्थल सहित (ज्ञानी चौक से कोमल देव अस्पताल तक) तहसीलदार नरहरपुर  पुष्पराज पात्र, नायब तहसीलदार कांकेर चंदा नाग की ड्यूटी लगाई गई है।
इसी प्रकार अलबेलापारा तालाब में विसर्जित होने वाली समस्त दुर्गा प्रतिमाओं, शोभा यात्रा के साथ पुराना बस स्टैण्ड, मस्जिद चौक, राजापारा, सुभाष वार्ड, सिंधी धर्मशाला मार्ग, मांझापारा आदि मुख्य मार्ग सहित कोमलदेव अस्पताल से मस्जिद चौक तक के लिए तहसीलदार सरोना श्रीमती माया अंचल एवं नायब तहसीलदार लखनपुरी  कृष्ण कुमार पाटले तथा अलबेलापारा तालाब में विसर्जित होने वाली समस्त दुर्गा प्रतिमा, झांकी, शोभा यात्रा के साथ घड़ी चौक, अलबेलापारा, सेन चौक, माहुरबंदपारा, जवाहर वार्ड, अन्नपूर्णापारा, ऊपर-नीचे रोड आदि मुख्य मार्ग सहित अलबेलापारा तालाब मस्जिद चौक के पास से कलेक्टर बंगला घड़ी चौक तक के लिए नायब तहसीलदार कांकेर  संजय कुमार राय और नायब तहसीलदार कांकेर सुश्री दुर्गावर्ती कुजुर की डयूटी लगाई गई है। संबंधित कार्यपालिक दण्डाधिकारी स्थिति पर सतत निगरानी रखेंगे तथा समय-समय पर कलेक्टर  कुन्दन कुमार को भी अवगत करायेंगे। अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्रीमती सरस्वती बंजारे सम्पूर्ण कानून व्यवस्था के प्रभार पर रहेंगे।