मंत्री  रामविचार नेताम 17 अक्टूबर को नरहरपुर में ब्लॉक स्तरीय ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में होंगे शामिल

 छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री  रामविचार नेताम 17 अक्टूबर शनिवार को कांकेर जिले के नरहरपुर प्रवास पर रहेंगे। वे दोपहर 12.45 बजे दुधावा सिंचाई विश्राम गृह पहुंचेंगे। इसके पश्चात दोपहर 01 बजे नरहरपुर के छापरपारा स्थित हाई स्कूल ग्राउंड, गोंडवाना भवन में आयोजित ब्लॉक स्तरीय ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मंत्री श्री नेताम दोपहर 3.30 बजे नरहरपुर से नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा शाम 5 बजे अटल नगर, नवा रायपुर स्थित अपने निवास पहुंचेंगे।