रायपुर में भारत के सबसे बड़े सिल्क एक्सपो ‘सिल्क वीव्स एक्सपो’ का भव्य शुभारंभ

रायपुर में भारत के सबसे बड़े सिल्क एक्सपो ‘सिल्क वीव्स एक्सपो’ का भव्य शुभारंभ

रायपुर में भारत के सबसे बड़े सिल्क एक्सपो ‘सिल्क वीव्स एक्सपो’ का भव्य शुभारंभ


रायपुर: सिल्क वीव्स एक्सपो द्वारा आयोजित फेस्टिव शॉपिंग स्पेशल – करवा चौथ एवं दिवाली संस्करण 2026 का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को शाम 5 बजे गुरुत्तेग बहादुर भवन, सिविल लाइंस, रायपुर में हुआ। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक  कुलदीप जुनेजा ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, महिलाएँ एवं फैशन के शौकीन लोग उपस्थित रहे।
इस प्रदर्शनी में देशभर के बुनकरों और कारीगरों द्वारा तैयार की गई रेशमी साड़ियों का विशाल संग्रह प्रदर्शित किया गया है। बनारसी, कांजीवरम, कोसा सिल्क, बेंगलुरु सिल्क, जामदानी तथा विवाह-विशेष साड़ियाँ प्रदर्शनी के प्रमुख आकर्षण हैं। इसके अतिरिक्त शॉल, स्टोल, लिनेन, विवाह के लिए पारंपरिक परिधान तथा अन्य हस्तनिर्मित उत्पाद भी उपलब्ध हैं।
पश्चिम बंगाल (कोलकाता), उत्तर प्रदेश (वाराणसी), तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा एवं असम सहित विभिन्न राज्यों के कारीगरों की सहभागिता ने इस प्रदर्शनी को और भी विविधतापूर्ण एवं आकर्षक बना दिया है। यहाँ आगंतुकों को रेशम एवं सूती वस्त्रों की विस्तृत श्रृंखला देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा। चुनिंदा उत्पादों पर 60 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है। यह प्रदर्शनी रायपुरवासियों के लिए त्योहारी खरीदारी के साथ-साथ भारत की समृद्ध वस्त्र एवं हथकरघा परंपरा को करीब से जानने का एक शानदार अवसर है।
उद्घाटन के अवसर पर श्री कुलदीप जुनेजा ने कहा कि सिल्क वीव्स एक्सपो जैसे आयोजन देश की समृद्ध हथकरघा परंपरा और पारंपरिक हस्तकला को प्रदर्शित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजनों से कारीगरों को सीधे ग्राहकों से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने इस भव्य प्रदर्शनी के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।
सिल्क वीव्स एक्सपो के निदेशक ने बताया कि इस आयोजन को भारत के सबसे बड़े सिल्क एक्सपो के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जहाँ पारंपरिक शिल्पकला और विविध प्रकार के वस्त्रों का विशाल संग्रह एक ही छत के नीचे उपलब्ध है।
यह प्रदर्शनी 9 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। आगंतुकों की सुविधा के लिए प्रवेश एवं पार्किंग पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है। यह एक्सपो त्योहारों के इस खास मौसम में खरीदारी करने और भारतीय वस्त्रों की समृद्ध विरासत का अनुभव लेने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता है।