गुरमत कैंप का समापन : बच्चों एवं शिक्षकों को किया गया सम्मानित
गुरुद्वारों में चल रहे गुरमत कैंप का हुआ समापन
*गुरमत कैंप का समापन : बच्चों एवं शिक्षकों को किया गया सम्मानित*
गुरमत कैंप मे ट्रेनिंग लेने वाले बच्चे ने गुरमत कैंप समापन की अरदास कर सबको किया अचंभित
सिख समाज के बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ने, गुरुद्वारों में पहुंचकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने, गुरु ज्ञान लेने, शब्द कीर्तन अरदास की जानकारी देने, गुरुओं के त्याग, श्रद्धा, बलिदान, गुरु परंपरा की शुरुआत, सिख धर्म की शुरुआत, सिख धर्म की स्थापना के बारे में बच्चों को विस्तृत जानकारी देकर उन्हें गुरु घर से जोड़ कर रखने के उद्देश्य से हर वर्ष गर्मियों की छुट्टी के समय सिक्ख बच्चों के लिए गुरमत कैंप का आयोजन सभी गुरुद्वारों में किया जाता है |

इस वर्ष भी सिक्ख समाज के बच्चों को गुरु परंपरा से जोड़े रखना गुरमत कैंप का आयोजन सभी गुरुद्वारों में किया गया, राजधानी रायपुर के गुरु नानक नगर (श्याम नगर ) गुरुद्वारे में शहीद भाई तारु सिंह फाउंडेशन द्वारा विगत 27 अप्रैल से गुरमत कैंप में सिक्ख समाज के बच्चे - बच्चियों को सिक्ख गुरुओं के इतिहास, गुरुद्वारे की मर्यादा, परंपरा, शबद - कीर्तन, अरदास, तबला - हारमोनियम सीखना और गतका के माध्यम से आत्म सुरक्षा के गुण सिखाए जा रहे थे |

गुरु नानक नगर गुरुद्वारा के इस गुरमत कैंप में समाज के डेढ़ सौ बच्चे बच्चियों ने लगातार एक महीने तक भाग लेकर गुरमत ज्ञान प्राप्त किया |
इस गुरमत कैंप की खास बात यह रही कि इस 1 महीने के गुरमत कैंप में ज्ञान ग्रहण करने वाले बच्चे बच्चियों को सिख समाज की महिलाओं ने ही शिक्षक के रूप में उन्हें नियमित रूप से धार्मिक शिक्षाएं दी |
एक माह तक चले इस गुरमत कैंप का समापन समारोह 25 मई को गुरुद्वारा गुरु नानक नगर ( श्याम नगर ) में किया गया जिसमें विशेष रूप से उपस्थित सिख मिशन एसजीपीसी के छत्तीसगढ़ इंचार्ज गुरमीत सिंह सैनी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, छत्तीसगढ़ सिख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, गुरुद्वारा कमेटी के सभी पदाधिकारी शाहिद भाई तारु सिंह फाउंडेशन के सभी सदस्य, जसमीत सिंह भसीन, दिलबाग ढाबा वाले लखविंदर सिंह, बलराज सिंह, रवि राज सिंह ने सभी महिला सहयोगियों जिन्होंने बच्चों को शिक्षक बन कर गुरमत ज्ञान दिया उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया साथ ही सभी बच्चों को इनाम दिए |

शाहिद भाई तारु सिंह फाउंडेशन के संयोजक त्रिलोचन सिंह काले ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा गुरमत कैंप के बाद भी बच्चों को संस्कृति से जोड़ने गुरुद्वारे में माथा टेक कर शब्द - कीर्तन सुनकर अरदास में शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने के लिए गुरुद्वारों में बच्चों को साथ लेकर आने सभी माता-पिता से अपील की गई है ताकि बच्चे गुरमत कैंप में प्राप्त किए गए ज्ञान को और आगे बढ़ाएं |

शाहिद भाई तारु सिंह फाऊंडेशन द्वारा आयोजित गुरमत कैंप के समापन समारोह में शाहिद भाई तारु सिंह फाउंडेशन के सदस्य जसपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, गुरमीत सिंह, दलजीत सिंह सलूजा, नरेंद्र पाल सिंह, सहित सभी डेढ़ सौ बच्चों एवं उनके माता-पिता सहित संगत उपस्थित रही |
cg24
