मुख्यमंत्री बंगले के सामने 40 दिनों से फैला है मलमा
रायपुर: मुख्यमंत्री निवास के सामने 40 दिन से खुला पड़ा है गड्ढा, आवागमन प्रभावित
राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास के सामने स्थित सड़क पर की गई खुदाई पिछले 40 दिनों से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क के बीचों-बीच छोड़ा गया गड्ढा अब तक नहीं भरा गया है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है और हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है।
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि सड़क के बीच मलबा पड़ा हुआ है और केवल एक अस्थायी बैरिकेड लगाकर काम को अधूरा छोड़ दिया गया है। इस व्यस्त मार्ग से दोपहिया और चारपहिया वाहन लगातार गुजरते हैं, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
संबंधित विभाग और अधिकारियों की लापरवाही साफ नजर आ रही है। 40 दिनों तक गड्ढा जस का तस बने रहना प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है “अधिकारियों की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी” कि इतने महत्वपूर्ण इलाके में भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा।
सबसे हैरानी की बात यह है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं इस मार्ग से रोजाना 2 से 3 बार गुजरते हैं, इसके बावजूद अब तक इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
इस स्थिति को देखते हुए कहा जा सकता है कि जब मुख्यमंत्री के निवास के सामने की सड़क का यह हाल है, तो प्रदेश के अन्य हिस्सों की सड़कों और गलियों की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
cg24 
