महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी ने हरतालिका तीज , श्री गणेश चतुर्थी , नुआखाई के पर्व अवसर पर दी अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें

महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी ने हरतालिका तीज , श्री गणेश चतुर्थी , नुआखाई के पर्व अवसर पर दी अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें

महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी ने हरतालिका तीज 26 अगस्त, श्री गणेश चतुर्थी 27 अगस्त, नुआखाई 28 अगस्त के पर्व अवसर पर दी अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें0 

0रायपुर को राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण में और प्रथम रैंकिंग दिलवाने स्वच्छ शहर बनाने हेतु अधिकाधिक सहभागिता दर्ज करवाने की अपील0


    रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति  सूर्यकान्त राठौड और संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने व्रती महिलाओं सहित समस्त नगरवासियों को हरतालिका तीज तीजा तिहार 26 अगस्त, श्री गणेश चतुर्थी 27 अगस्त, नुआखाई ऋषि पंचमी 28 अगस्त 2025 के पर्व अवसरों पर अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुए समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने हेतु और रायपुर को राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रथम रैंकिंग दिलवाने सबकी सहभागिता सुनिश्चित करने सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्रदान करने हेतु प्रथम पूज्य देव श्रीगणेश और जगत पिता शिव जगत माता पार्वती, महाप्रभु श्री जगन्नाथ के दिव्य श्रीचरणों में विनम्र प्रार्थना की है।
       हरतालिका तीज तीजा तिहार 26 अगस्त मंगलवार को है यह व्रत जगत माता पार्वती द्वारा जगत पिता शिव को वर के रूप में प्राप्त करने किया गया और जग प्रसिद्ध हुआ इस दिन व्रती तिजहारिन माताएं एवं बहने श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना करके और व्रत रखकर अपने परिवारजनों हेतु मंगल कामनाएं जगत पिता जगत माता से करती है। यह व्रत सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में माताओ और बहनो द्वारा भक्ति भाव से उत्साह के साथ मनाया जाता है। श्री गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को है इस दिन प्रथम पुज्य देव माने जाने वाले श्री गणेश का 10 दिवसीय सार्वजनिक पूजन उत्सव प्रारंभ होता है। श्री गणेश शुभ और लाभ के प्रतीक देवता माने जाते है एवं कोई भी शुभ कार्य सर्वप्रथम उनकी पूजा के पश्चात प्रारंभकरने का प्राचीन विधान है। नुआखाई ऋषि पंचमी 28 अगस्त 2025 को है उक्त दिवस उडिया भाषी उत्कल बस्ती क्षेत्र के निवासी महाप्रभु श्री जगन्नाथ का विशेष पूजन अर्चन करने के साथ नया वस्त्र धारण कर नवीन अन्न का महाप्रभु को भोग लगाकर उसे ग्रहण कर वितरित करते है और हर वर्ष यह पर्व उत्साह के साथ सबके साथ मिलकर मनाते है।
         नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड और संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने महिलाओं सहित समस्त नगरवासियों से राजधानी शहर रायपुर को राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रथम रैंकिंग दिलवाने अपनी अधिकाधिक सक्रिय सहभागिता रायपुर शहर को स्वच्छ बनाने दर्ज करवाने की विनम्र अपील की है. यहां यह उल्लेखनीय है कि वर्तमान में राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में मेट्रो सिटीज श्रेणी में रायपुर शहर देश में चौथी रैंकिंग और छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर शहर को गार्बेज फ्री सिटी श्रेणी में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम 7 स्टार रैंक प्राप्त शहर है।