दुर्गा विसर्जन इस वर्ष भी पूर्व की भांति खारून नदी स्थित महादेवघाट पाटन पुलिया के पास विसर्जन कुण्ड स्थल में किया जायेगा
दुर्गा विसर्जन इस वर्ष भी पूर्व की भांति खारून नदी स्थित महादेवघाट पाटन पुलिया के पास विसर्जन कुण्ड स्थल में किया जायेगा
लाईट, क्रेन, स्टेज, लाउडस्पीकर, जल एवं साफ - सफाई की व्यवस्था हेतु रायपुर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल को दिया गया प्रशासनिक कार्य दायित्व
दिनांक 20 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से 25 अक्टूबर को सुबह 6 बजे तक निगम अधिकारियों, कर्मचारियों की विसर्जन कुण्ड स्थल पर ड्यूटी लगायी गयी
रायपुर - विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष 2026 में भी दुर्गा विसर्जन खारून नदी स्थित महादेवघाट पाटन पुलिया के पास स्थित विसर्जन कुण्ड में किया जायेगा।
विसर्जन स्थल पर लाइट, क्रेन, स्टेज, लाउडस्पीकर, जल एवं साफ-सफाई की व्यवस्था हेतु नगर निगम जोन क्रमांक 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल मोबाइल नम्बर 9238343470 को प्रशासनिक कार्य दायित्व सौंपा गया है। वहीं व्यवस्था एवं संचालन हेतु रायपुर नगर पालिक निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों की दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को सुबह 6 बजे से दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को सुबह 6 बजे तक तीन पालियों में 8-8 घण्टे की अवधि हेतु चक्रानुसार प्रशासनिक कार्य ड्यूटी विसर्जन कुण्ड स्थल पर लगाई गयी है।
रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा के आदेशानुसार उक्ताशय के प्रशासनिक आदेश को तत्काल प्रभावशील कर दिया गया है ।
माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एवं छत्तीसगढ़ शामन द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित किये जाने नगर निगम रायपुर के विसर्जन कुण्ड स्थल पर ड्यूटी पर लगाए गए सभी सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेशित किया गया है ।


