विधायक राजेश मूणत की पहल को मिली मजबूती, आधुनिक सुविधाओं से क्षेत्र की महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा लाभ

विधायक राजेश मूणत की पहल को मिली मजबूती, आधुनिक सुविधाओं से क्षेत्र की महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा लाभ

विप्र नगर के महिला योग भवन एवं महतारी सदन का संचालन गोदावरी इस्पात के CSR फंड से होगा

विधायक राजेश मूणत की पहल को मिली मजबूती, आधुनिक सुविधाओं से क्षेत्र की महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा लाभ

रायपुर पश्चिम की आइकॉनिक बिल्डिंग बनेगी महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और सामाजिक सहभागिता का केंद्र

रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विप्र नगर में नवनिर्मित महिला योग भवन एवं महतारी सदन के संचालन की जिम्मेदारी गोदावरी इस्पात समूह द्वारा CSR (कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) फंड के माध्यम से निभाई जाएगी। इस पहल से क्षेत्र की महिलाओं, कमजोर आय वर्ग के परिवारों और जरूरतमंद लोगों को इस आधुनिक भवन का लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

इस संबंध में आयोजित समारोह में रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत, नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर निगम सभापति  सूर्यकांत राठौर सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विप्र नगर में निर्मित यह भवन अपनी आकर्षक वास्तुकला, सुव्यवस्थित संरचना और जनहित से जुड़ी उपयोगिता के कारण रायपुर पश्चिम की एक विशिष्ट पहचान बन रहा है। इसे क्षेत्र की आइकॉनिक बिल्डिंग के रूप में देखा जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य केवल एक सुंदर भवन तैयार करना नहीं, बल्कि इसे बेहतर प्रबंधन के माध्यम से जनसुविधा और सामाजिक गतिविधियों का उपयोगी केंद्र बनाना है।

विधायक राजेश मूणत की सोच—आधुनिक सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे

विधायक राजेश मूणत की प्रारंभ से ही यह मंशा रही है कि रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकसित होने वाली आधुनिक सुविधाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी ऐसी सुविधाएं मिलें, जिनका लाभ सामान्यतः बड़े संसाधनों वाले वर्गों को उपलब्ध होता है।

महिला योग भवन एवं महतारी सदन इसी सोच को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। श्री मूणत का मानना रहा है कि जनहित में निर्मित भवनों की सार्थकता तभी है, जब उनका संचालन सुव्यवस्थित हो और आम नागरिकों को उनका वास्तविक लाभ मिले।

नगर निगम रायपुर की प्रक्रिया के माध्यम से इस भवन के संचालन की जिम्मेदारी गोदावरी इस्पात समूह को सौंपा जाना इसी उद्देश्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे भवन की सुविधाओं का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने और इसे जनहित में उपयोगी बनाए रखने में सहयोग मिलेगा।

महापौर मीनल चौबे ने बताया महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि महिला योग भवन एवं महतारी सदन का CSR फंड के माध्यम से संचालन सुनिश्चित होना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस प्रकार के भवन महिलाओं के स्वास्थ्य, योग, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामुदायिक गतिविधियों के लिए भी उपयोगी मंच बन सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक भवनों का प्रभावी संचालन और नागरिकों तक उनकी सुविधाओं का लाभ पहुंचाना आवश्यक है। नगर निगम रायपुर जनहित से जुड़े ऐसे प्रयासों को प्रोत्साहित करता है, जिनसे उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग हो और नागरिकों को सुविधाएं मिलें। उन्होंने इस पहल में सहयोग के लिए विधायक  राजेश मूणत और गोदावरी इस्पात समूह की सराहना की।

दिनेश अग्रवाल ने विधायक राजेश मूणत के प्रयासों की हृदय की गहराइयों से सराहना की

गोदावरी इस्पात समूह के डायरेक्टर  दिनेश अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम रायपुर और क्षेत्रीय विधायक  राजेश मूणत जी के प्रयासों से महिला योग भवन एवं महतारी सदन के रूप में एक अत्यंत सुंदर, व्यवस्थित और उपयोगी भवन तैयार कर क्षेत्रवासियों को उपलब्ध कराया गया है। भवन की संरचना और इसमें उपलब्ध कराई गई सुविधाएं जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

श्री अग्रवाल ने कहा कि गोदावरी इस्पात समूह इस भवन का संचालन अत्यंत बेहतरीन ढंग से करेगा। समूह का प्रयास रहेगा कि भवन की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहें और इसका लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरतमंद बच्चों को उनकी आवश्यकता और पात्रता के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में समूह अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का प्रयास करेगा।