श्रीमती सुषमा सावंत, संतोष शर्मा और सुधीर कुमार होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए न्यायाधीश

श्रीमती सुषमा सावंत, संतोष शर्मा और सुधीर कुमार होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए न्यायाधीश

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले तीन नए न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी नियुक्ति की मंजूरी

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन न्यायिक अधिकारियों को न्यायाधीश नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

*श्रीमती सुषमा सावंत, संतोष शर्मा और सुधीर कुमार के नाम पर लगी है मुहर*

कॉलेजियम ने बैठक में तीन न्यायिक अधिकारियों को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में श्रीमती सुषमा सावंत, संतोष शर्मा और सुधीर कुमार को नियुक्त करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। इन नियुक्तियों के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायिक कार्यों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मंजूरी के बाद अब नियुक्ति की आगे की संवैधानिक एवं प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। तीनों न्यायिक अधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद की जाएगी।