एक पेड़ मां के नाम : विशाल वृक्षारोपण अभियान
*एक पेड़ मां के नाम*
*कोलंबिया ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन परिसर ग्राम टेकारी में विशाल वृक्षारोपण अभियान*
कोलंबिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर, एनएसएस और ग्रीन आर्मी के संयुक्त तत्वाधान में कोलंबिया यूनिवर्सिटी के परिसर में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ, जिसमें 1 हजार पौधों का रोपण किया गया |
छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजक जीएस बांबरा ने इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सबकी भागीदारी से रायपुर को हरा-भरा बनाने में योगदान किया , इस तरह के वृक्षारोपण अभियान से हमारे सामुदायिक बंधन को भी मजबूत होते हैं और हमारे यह कार्य बच्चों को प्रेरित करने में भी सहायक होते हैं |
छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एच एस ढींगरा ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम तथा भविष्य में अपने परिजनों के नाम से लगातार वृक्षारोपण करते रहना चाहिए |
कोलंबिया ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन के प्रमुख हरजीत सिंह हुरा ने बताया कि वह हर वर्ष हजारों की तादाद में कैंपस में सभी के सहयोग से वृक्षारोपण कर प्रकृति की गोद को हरा भरा कर सभी के लिए स्वच्छ एवं शुद्ध ऑक्सीजन के साथ-साथ वृक्षारोपण के माध्यम से स्वस्थ जीवन जीने के लिए अपना छोटा सा योगदान करते हैं |
कोलंबिया ग्रुप का इंडस्ट्रीज के टेकरी स्थित परिसर में विशाल वृक्षारोपण अभियान में छत्तीसगढ़ सिख ऑफीसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजक जीएस बांबरा, अध्यक्ष एच एस ढींगरा, सचिव बी एस सलूजा, बी एस छाबड़ा, टी एस भाटिया, भूपेंद्र सिंह सहित अनेक सदस्य एवं महिला ग्रुप उपस्थित रहे |
cg24
