15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, कॉमन धान 2441 और ग्रेड-ए धान 2461 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा
रकबे के आधार टोकन व्यवस्था के तहत 02 एकड़ तक भूमि वाले किसानों को एक टोकन, 02 से 10 एकड़ तक भूमि वाले किसानों को दो टोकन तथा 10 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों को तीन टोकन प्राप्त करने की सुविधा होगी। वहीं 02 एकड़ तक भूमि वाले किसानों के लिए एक टोकन के साथ शेष रकबा स्वतः समर्पित हो जाएगा।
अवैध धान खपाने पर रोक के लिए बनाए गए 13 चेकपोस्ट
समिति एवं उपार्जन केंद्रों में कोचियों और बिचौलियों द्वारा अवैध रूप से धान खपाने के प्रयासों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष निगरानी व्यवस्था की गई है। इसके तहत अनुविभाग एवं विकासखंड स्तर पर उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। साथ ही अंतरराज्यीय सीमा पर 02 तथा जिला स्तर पर 11 चेकपोस्ट सहित कुल 13 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं।
क्रमांक/1249/सुरेन्द्र
उत्तर बस्तर कांकेर
छत्तीसगढ़
कृपया अटेच्मेंट की तरफ ध्यान दें।
ध्न्यवाद