विश्व तेली दिवस पर सामाजिक गोष्ठी में जुटें समाज के विविध क्षेत्रों के प्रतिनिधि
● इतिहास, पहचान, शिक्षा, रोजगार, नेतृत्व, संगठन और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर हुआ सार्थक मंथन
रायपुर: स्थानीय विमतारा भवन शांति नगर में विश्व तेली दिवस श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर राष्ट्रीय सामाजिक संगठन "तैलिक समाज एसोसिएशन" द्वारा आयोजित सामाजिक गोष्ठी में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, तकनीकी विशेषज्ञों, पूर्व अधिकारियों, महिला प्रतिनिधियों, युवा वक्ताओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की वर्तमान चुनौतियों पर संवाद करते हुए शिक्षा, रोजगार, कौशल, नेतृत्व, संगठन, महिला सहभागिता तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श करना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. ममता साहू जी (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग) रहीं जबकि अध्यक्षता अशोक कुमार सरजू प्रसाद जी साहू (प्रांतीय अध्यक्ष तैलिक वैश्य साहू समाज छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय समन्वयक अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा दिल्ली-लखनऊ (पंजी.) ने की।

विशिष्ट अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति:
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती विद्या देवी साहू (पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष छ.ग. साहू संघ रायपुर), श्री दिनेश कुमार साहू (उपाध्यक्ष मां कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति छत्तीसगढ़) श्री रामबगस साहू (पूर्व जिला उपाध्यक्ष, शहर जिला साहू संघ रायपुर) श्री शत्रुहन सिंह साहू (संस्थापक अध्यक्ष, ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ भारत) उपस्थित रहे।
अनुभवी वक्ताओं ने रखा अपना विचार:
कार्यक्रम के मुख्य प्रवक्ता प्रो. घनाराम साहू, सेवानिवृत्त सह प्राध्यापक, अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर रहे, वहीं विशिष्ट वक्ता इंजी. नारायण साहू, सेवानिवृत्त महाप्रबंधक भेल भोपाल एवं अधिष्ठाता तेली इंजीनियर वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़, विषय के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। गोष्ठी में प्रतिभागी वक्ताओं के रूप में श्री विनोद कुमार साहू, श्री रूपेन्द्र कुमार साहू, श्री संतोष साहू, श्री पवन कुमार साहू, श्री प्रवीण कुमार श्री शैलेन्द्र कुमार साहू सहित अनेक प्रतिनिधि अपने विचार साझा किए। इन वक्ताओं ने—शिक्षा, सामाजिक सेवा, आईटी, व्यवसाय, महिला नेतृत्व एवं सामाजिक संगठन आदि पर बहुआयामी संवाद किया।
कार्यक्रम का संयोजन और संचालन:
कार्यक्रम के संयोजक श्री छबि राम साहू, सेवानिवृत्त, राज्य प्रभारी भारतीय शिक्षा बोर्ड छत्तीसगढ़, असिस्टेंट प्रोफेसर डाइट रायपुर एवं पूर्व सह राज्य प्रभारी पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ रहे। सह संयोजक के रूप में श्री राजेश गजपल्ला, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी SBI तथा श्री पवन कुमार गुरुपंच, अध्यक्ष अभनपुर परिक्षेत्र साहू समाज एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक, अपनी भूमिका निभाई।आयोजन के अवसर पर संगठन ने अपना आधिकारिक वेबसाइट (tailiksamaj.org.in) को लॉन्च किया साथ ही एक नासा के डेटा पर आधारित एक पंचांग का भी डिजिटल प्लेट फॉर्म पर प्रदर्शन किया।
प्रतिभाओं का सम्मान:
इस अवसर पर समाज की विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। जिसमें डॉ. राजेन्द्र कुमार साहू कुटेला कुरूद, आरंग को चिकित्सा सेवा और सामाजिक योगदान के लिए, सुरेश कुमार साहू बनारी जिला जांजगीर को शिक्षा और संगठन निर्माण में योगदान के लिए, सुश्री प्रियंका साहू रायपुर को चित्रकला और मेंहदी में विशेष अभिरुचि और प्रयास के लिए, श्रीमती काजल साहू रायपुर को मंच संचालन (एंकरिंग) और सुश्री टिकेश्वरी साहू रायपुर को सौंदर्य प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर उनकी विशेष उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का मंच संचालन श्री विप्लव साहू, एंकर एवं सोशल एक्टिविस्ट खैरागढ़ तथा सुश्री योगिता साहू, एंकर आकाशवाणी और दूरदर्शन रायपुर ने किया।
विचार से संकल्प और संकल्प से सामाजिक परिवर्तन:
विश्व तेली दिवस का यह आयोजन समाज के भविष्य पर सामूहिक चिंतन और संवाद का मंच बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुआ। इस आयोजन को सफ़ल बनाने में प्रदेश संगठन मंत्री नारायण लाल साहू की विशेष भूमिका रही। इसके साथ श्री विनोद कुमार साहू प्रदेश समन्वयक, महेन्द्र कुमार सारवां सह समन्वयक, जागृत कुमार अटलखाम प्रदेश सह संगठन प्रभारी, शैलेन्द्र कुमार साहू संभागीय संगठन प्रभारी रायपुर संभाग, जिलियस सिंह सारवां (युवा कार्यकर्ता), एस. संतोष कुमार (नील्स टेक्नोलॉजी), डॉ विनोद कुमार साहू, डॉ अजय साहू, सह संयोजक पवन कुमार गुरुपंच, सह संयोजक राजेश गजपल्ला, सामाजिक कार्यकर्ता भूपेश कुमार साहू, वंदना साहू का विशेष योगदान रहा।
चिकित्सा प्रकोष्ठ ने स्वास्थ्य परीक्षण किया:
आयोजन अवसर पर तैलिक समाज एसोसिएशन के चिकित्सा प्रकोष्ठ ने आगंतुकों का स्वास्थ परीक्षण कर सामाजिक सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।


